पाकिस्तान: पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ भी लड़ेंगे आम चुनाव
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने शनिवार को कहा है कि वे अगले माह 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में भाग लेंगे। हाल ही में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भी मुशर्रफ को दुबई से वापस स्वदेश लौटने की अनुमति दी थी। बता दें कि अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए परवेज मुशर्रफ दुबई में रह रहे थे।

मुशर्रफ की पार्टी ने कहा कि वे पाकिस्तान के उत्तरी प्रांत चित्राल से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, मुशर्रफ पाकिस्तान कब लौटेंगे इसके बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से बचने के लिए 13 जून से पहले पाकिस्तान लौटने की बात कही है। हालांकि, ज्यादातर पाकिस्तानी राजनेताओं का मानना है कि मुशर्रफ को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
तत्कालीन जनरल मुशर्रफ ने 1999 में नवाज शरीफ की लोकतांत्रिक सरकार का तख्तापलट कर पाकिस्तान की सत्ता अपने हाथ में ले ली थी। उसके बाद 2008 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने पाकिस्तान की सत्ता अपने हाथ में ले ली थी और मुशर्रफ ने भागकर लंदन में शरण ले थी।
पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं, जहां पीपीपी, पीटीआई और पीएमएल-एन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications