Pakistan: तोशाखाना केस में इमरान खान को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप, अब जेल में चक्की पीसना तय
इमरान खान पर दबाव उस वक्त बढ़ गया था, जब उन्होंने कुबूल किया कि तोशेखान से इन सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था, बेचने पर उन्हें 5.8 करोड़ रुपए मिले थे।

Imran Khan indicts in Toshakhana case: अल-कादिर ट्रस्ट केस में मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किए गये पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अब तोशाखाना केस में नप गये हैं।
इस्लामाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के खिलाफ तोशाखाना केस में आरोप तय कर दिए हैं, जिसके बाद अब इमरान खान का जेल से बाहर आना काफी मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि, अल-कादिर ट्रस्ट केस में कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
आपको बता दें, कि इमरान खान के खिलाफ 100 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं, जिनमें आतंकवाद और मर्डर जैसे मुकदमे भी हैं। उन्हीं मुकदमों में एक मुकदमा तोशाखाना का है, जिनमें इमरान खान के खिलाफ आरोप तय कर दिए गये हैं।
ऐसे में आईये समझते हैं, कि आखिर तोशाखाना मामला क्या है?
तोशखाना केस क्या है?
तोशेखान (तोशखाना) का अर्थ सरकारी खजाना होता है। ये विभाग कैबिनेट डिवीजन के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन आता है। पाकिस्तान में नेताओं के अलावा सरकारी पदों पर तैनात तमाम बड़े अधिकारियों को विदेशों से मिलने वाले किसी भी उपहार को सरकारी खजाने में जमा कराना होता है।
तोशाखान नियमों के मुताबिक, जिन लोगों पर ये नियम लागू होते हैं, उन्हें मिलने वाले उपहारों की जानकारी कैबिनेट डिवीजन को दिया जाना जरूरी है। लेकिन इमरान खान ने किसी भी नियम का पालन नहीं किया।
प्रधानमंत्री चाहे किसी भी देश के हों, उन्हें विदेशी दौरे के दौरान काफी गिफ्ट मिलते हैं। इमरान खान साल 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद वे अलग-अलग देशों की यात्रा पर गए। यूरोप और अरब देशों की यात्रा करने के दौरान उन्हें कई कीमती उपहार मिले थे।
Recommended Video

इन गिफ्ट्स में एक Graff घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स घड़ियां सहित कई अन्य उपहार भी थे। इमरान खान ने इन उपहारों को तो तोशेखान में जमा करा दिया था, लेकिन बाद में इन्हें सस्ते दामों पर खुद खरीद लिया और उन्हें खूब मुनाफे में बेच डाला।
इस पूरी प्रक्रिया के लिए उनकी सरकार ने बाकायदा कानूनी अनुमति दी थी। लेकिन, जब मामला प्रकाश में आया, और इमरान खान पर दबाव बढ़ा, तो उन्होंने कुबूल किया कि तोशाखान से इन सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था, बेचने पर उन्हें 5.8 करोड़ रुपए मिले थे। बाद में खुलासा हुआ, कि इमरान खान ने ये गिफ्ट्स बेचकर 20 करोड़ से भी अधिक पाकिस्तानी रुपये कमाए थे।












Click it and Unblock the Notifications