सड़क पर कार में बैक सीट पर एक-दूसरे में खोया कपल, शीशे से दिख रहा था सब, किसी ने बना लिया वीडियो
नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चलती कार में इंटीमेट होने वाले कपल पर एफआईआर दर्ज की गई है। बीते हफ्ते इस्लामाबाद-लाहौर हाईवे से ये वीडियो सामने आया था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया था। ट्विटर पर पाकिस्तान में इसको लेकर लगतार ट्वीट किए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया है।

शनिवार को सामने आया था वीडियो
ये वीडियो जिसमें कार की पिछली सीट पर एक कपल इंटीमेट करता दिख रहा था, शनिवार को ट्विटर पर शेयर किया गया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हुआ तो इसे ट्विटर से हटा दिया गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तेज प्रतिक्रिया हुई। जिसके बाद पुलिस ने इसमें कार्रवाई का फैसला किया।

गाड़ी के नंबर के आधार पर केस
पंजाब के एक कस्बे कोट मोमिन पुलिस ने मामले में एफआईआर की है। मामला इसी इलाके इस्लामाबाद-लाहौर हाईवे का बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी के नंबर के आधार पर रिपोर्ट की है। जिस नाम पर गाड़ी थी, उसी के खिलाफ एफआईआर हुई है।

कपल की मुखालफत भी, समर्थन भी
इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान में एक तबके ने इसका भारी आलोचना की है। इन लोंगों ने इसे बेहयाई करार दिया है। वहीं एक तबके का कहना है कि कोई अपनी कार में क्या कर रहा है, इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए और ना ही ऐसे वीडियो बनाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications