पाकिस्तान मूल की महिला बिटकॉइन से IS की कर रही थी मदद, न्यूयॉर्क में गिरफ्तार
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के एक हॉस्पीटल टेक्निशियन को बिटकॉइन को अन्य क्रिप्टोकरेंसी का प्रयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यूयॉर्क में जूबिया शहनाज नाम की महिला पर आरोप है कि उसने बिटकॉइन के माध्यम से आईएस आतंकी संगठन के साथ मनी ट्रांजैक्शन का आरोप लगाया है। पुलिस ने शहनाज पर विदेश आतकंवादी को सपोर्ट करने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

न्यूयॉर्क के सफॉक काउंटी कोर्ट में 27 वर्षीय जूबिया शहनाज के डॉक्यूमेंट पेश किए गए, जिसमें कहा गया कि उसने फर्जी क्रेडिट कार्ड और 85,000 डॉलर लॉन जमा करने का आरोप लगा है। कोर्ट में प्रोसेक्यूटर ने कहा कि शहनाज ने सीरिया जाने से पहले आईएस को मनी ट्रांजैक्शन करने की कोशिश की।
प्रोसेक्यूटर ने बताया कि जॉर्डन में सीरियाई अमेरिकन मेडिकल सोसायटी के साथ का करने के बाद शहनाज ने अमेरिका लौट कर 6 क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया, जिससे की वो बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी को खरीद सके।












Click it and Unblock the Notifications