भारत में 59 चीनी ऐप प्रतिबंधित होने के बाद पाकिस्तान ने PUBG पर लगाया बैन

नई दिल्ली। भारत में चीन के साथ सीमा तनाव के बीच 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारत में इन ऐप पर पाबंदी के बाद पाकिस्तान ने लोकप्रिय पबजी गेम को को अपने देश में बैन कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पबजी को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिसमे कहा गया था कि पबजी गेम खेलने की लोगों को लत पड़ जाती है। पाकिस्तान की टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी का कहना है कि उसे इस बाबत कई शिकायतें मिली थीं जिसमे कहा गया था कि इस खेल को खेलने से बच्चों के शरीर और दिमाग पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

pubg

पीटीए की ओर से कहा गया है कि उन्होंने पबजी गेम के लिए इंटरनेट एक्सेस को हटा दिया है, इस मामले की सुनवाई 9 जुलाई को कोर्ट में लंबित है। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने पिछले महीने एक खबर छापी थी, जिसमे कहा गया था कि लाहौर में एक लड़के ने खुद को गोली मार ली थी, जिसके बाद पुलिस ने इस खेल को प्रतिबंधित करने की सिफारिश की थी। पुलिस ने कहा था कि 16 साल के एक लड़के ने सिर्फ इसलिए खुद को गोली मार ली क्योंकि वह पबजी गेम में अपना मिशन हासिल नहीं कर सका था।

बता दें कि पबजी खेल की अक्सर ब्लॉकबस्टर किताब और फिल्म श्रृंखला "द हंगर गेम्स" से तुलना की जाती है। PUBG खेल में मौत की आभासी लड़ाई में खिलाडी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं और यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स में से एक बन गया है। पाकिस्तान के अलावा जॉर्डन, इराक, नेपाल, भारतीय के गुजरात और इंडोनेशिया के आचे प्रांत में भी पबजी खेल प्रतिबंधित है। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले का पाकिस्तान के लोगों में मिला जुला असर है। एक तरफ जहां माता-पिता इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इस खेल को खेलने वाली खिलाड़ियों में नाराजगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+