आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान का ये शहर, सेना हेडक्वाटर के 10 लोगों की मौत
Balochistan Quetta Explosion: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार (30 सितंबर) दोपहर एक बड़ा धमाका हुआ है। यह हमला फ्रंटियर कॉर्प (FC) के हेडक्वार्टर के पास हुआ, जिसमें एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले के कारण क्वेटा में एक बार फिर दहशत फैल गई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। क्वेटा बम ब्लास्ट की भीषणता को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

आसपास धुआं और तबाही का मंजर
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ, जिसने शहर को दहला दिया। यह धमाका दोपहर करीब सवा 12 बजे हुआ, जब एक फिदायीन हमलावर ने पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉर्प (FC) के हेडक्वार्टर के पास खुद को उड़ा लिया।
इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि, घटनास्थल पर धमाके की भीषणता और आसपास धुआं और तबाही को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह बम ब्लास्ट क्वेटा में जिन्ना रोड के पास हुआ, जो शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में से एक है।
धमाके के बाद सामने आई तस्वीरों में इलाके में धुएं का गुबार और भयंकर तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मरने वालों में कितने जवान और कितने आम नागरिक शामिल हैं। फिलहाल, किसी भी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा
धमाके के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने का काम शुरू किया गया। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, और नर्सों को तत्काल ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है ताकि घायलों को समुचित इलाज मिल सके।
ये भी पढ़ें: Balochistan: क्या है बलूच लिबरेशन पार्टी जिसने पाकिस्तान में मचा रखा है आतंक? क्या है इनकी मांग?
बलूचिस्तान में समय-समय पर होता रहा है धमाका
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब बलूचिस्तान लंबे समय से अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। प्रांत में कई सशस्त्र गुटों ने पाक सेना और सरकार के खिलाफ विद्रोह छेड़ रखा है। ये गुट स्थानीय लोगों के लिए ज्यादा अधिकारों की मांग कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तानी सेना इसे दबाने की कोशिश में लगी है। इस टकराव के कारण प्रांत के बड़े हिस्से में लगातार अस्थिरता और हिंसा की स्थिति बनी हुई है। बलूचिस्तान में पाक आर्मी पर लगातार हमले होते रहे हैं, और यह फिदायीन हमला इसी अस्थिरता की कड़ी का एक और हिस्सा प्रतीत होता है।
ये भी पढ़ें: Balochistan Vs Pakistan: पाकिस्तानी आर्मी को कैसे मार रहे बलूचिस्तानी, वीडियो में दिखाया
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications