Pakistan shooting: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, बंदूकधारियों ने 20 खननकर्मियों की हत्या की, 7 घायल
Pakistan Balochistan shooting News: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान में बड़ा हमला हुआ है। यहां बंदूकधारियों ने 20 खननकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं इस हमले में सात अन्य लोग घायल हैं। पाकिस्तान के एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ये हमला राजधानी में एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले हुआ है। पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर के मुताबिक बंदूकधारियों ने गुरुवार (10 अक्टूबर) देर रात डुकी जिले में एक कोयला खदान में कामगारों के आवास पर हमला किया। उन्होंने लोगों को इकट्ठा किया और फिर गोलीबारी शुरू कर दी।

ज्यादातर पीड़ित बलूचिस्तान के पश्तून भाषी इलाकों से थे। मृतकों में तीन अफगान थे, जबकि अफगानिस्तान के चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Zakir Naik: भारत को चिढ़ाने जाकिर नाइक को बुलाया गया था पाकिस्तान, शहबाज शरीफ के लिए ही बन गया सिरदर्द
एससीओ शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले पाकिस्तान में गोलीबारी
यह हमला हाई-प्रोफाइल शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले हुआ है, जिसकी अध्यक्षता पाकिस्तान कर रहा है। यह शिखर सम्मेलन 16 और 17 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाला है। इसमें चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग सहित अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों के भाग लेने की उम्मीद है।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 15 अक्टूबर को एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे, जो उनकी पाकिस्तान की पहली यात्रा होगी। यह लगभग नौ वर्षों में किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा होगी, इससे पहले दिसंबर 2015 में सुषमा स्वराज पाकिस्तान की यात्रा पर गई थीं।
ये भी पढ़ें- 'समाज इस्लामिक है पर बच्चों का शोषण क्यों', नकाब वाली लड़की ने जाकिर नाइक को किया एक्सपोज, भड़क कर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications