Pakistan: अफगान सीमा पर पाकिस्तान का बड़ा ऑपरेशन, 30 इस्लामी आतंकवादियों को किया ढेर
Pakistan News: पाकिस्तान की सेना ने फगानिस्तान की सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 इस्लामी आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पाक सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की यह कार्रवाई दक्षिणी वजीरिस्तान में हुई है। मुठभेड़ की इस कार्रवाई पर अब पाकिस्तानी सेना की तरफ से बयान भी सामने आया है।
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि दोनों देशों (पाकिस्तान-अफगानिस्तान) में सक्रिय आतंकवादियों से जनजातीय जिले को खाली कराने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई। दक्षिणी वजीरिस्तान में हुई इस मुठभेड़ में 30 इस्लामी आतंकवादियों को मार गिराया।

दक्षिणी वजीरिस्तान पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जनजातीय यानी आदिवासी बाहुल्य इलाका है। जो काफी लंबे वक्त से इस्लामी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह रहा है। इसे काफी अराजत क्षेत्र माना जाता है, जो स्वतंत्र पत्रकारों और मानवाधिकार समूहों की पहुंच से बाहर है।
खबर के मुताबिक, इस क्षेत्र में किसी भी जानकारी को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना काफी मुश्किल है। 30 इस्लामी आतंकवादियों के मारे गिराए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने कहा कि मारे गए आतंकी देश की लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंकने और उसकी जगह सख्त शरीयत कानून लागू करने की मंशा रखते थे।
उन्होंने अपनी कोशिश में पाकिस्तानी राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। पाक सेना द्वारा अपने बयान में बताया गया कि यह आतंकी किसी समूह से संबंधित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications