Pakistan: पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में खैबर पख्तूनख्वा के 12 आतंकियों की मौत, आम नागरिकों की भी गई जान!
Pakistan News: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन हमले किए हैं। इसमें 12 आतंकवादी मारे गए हैं। जबकि कुछ आम नागरिकों की भी मौत हो गई है। प्रांतीय सरकार ने एक प्रेस नोट में कहा कि शनिवार 29 मार्च की सुबह "आतंकवाद-रोधी अभियान" ने मरदान जिले के कटलांग के सुदूर पहाड़ी इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।
हालांकि इसमें आम नागरिक भी हताहत हुए हैं, पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी हो सकते हैं।बाद में सामने आई आधिकारिक रिपोर्टों में कहा गया कि पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमले में खैबर पख्तूनख्वा में 12 विद्रोहियों की मौत हुई है।

शनिवार को जारी प्रेस नोट में कहा गया था यह अभियान हथियारबंद आतंकवादियों द्वारा इस स्थान को छिपने के स्थान और विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई थी। दावा किया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में क्षेत्र में चल रही आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कई अहम टारगेट मारे गए हैं।
हमले में महिला और बच्चे भी हताहत
प्रेस नोट में कहा गया है कि दुर्भाग्य से हमारे टारगेट एरिया में महिलाओं और बच्चों भी मौजूद थे। जिसकी वजह से वह हताहत हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान नागरिकों की मौत बेहद निंदनीय और दुखद है।
इसे "बेहद दर्दनाक और खेदजनक घटनाक्रम" बताते हुए प्रेस नोट में कहा गया है कि इस क्षति से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि हालांकि, जटिल भूभाग, नागरिक आबादी के बीच घुसने के लिए आतंकवादियों की जानबूझकर की गई रणनीति और कोहरे की वजह से ऐसा हुआ है।
सरकार ने कहा कि वह घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है और पीड़ितों के परिवारों को राहत और मुआवजा देगी। प्रेस नोट में कहा गया है कि क्षेत्र में नागरिक उपस्थिति के आसपास की परिस्थितियों की जांच करने के लिए अब उपाए किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications