Pakistan Taliban War:'पाक के गर्दन तक पहुंच गए हमारे हाथ', शहबाज के दफ्तर के पास अटैक कर बोला तालिबान
Taliban Drone Attack Islamabad: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर आ गया है। तालिबान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पॉश इलाके फैजाबाद में सुसाइड ड्रोन से हमला किया है। यह हमला पाकिस्तानी सेना के अहम ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया, जो प्रधानमंत्री कार्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर है।
अफगानिस्तान का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों का करारा जवाब है। इस घटना के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने तालिबान के खिलाफ 'खुली जंग' का ऐलान कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध की आहट सुनाई दे रही है।

Pakistan Afghanistan War: इस्लामाबाद के दिल पर हमला
तालिबान के सुसाइड ड्रोन्स ने इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके को निशाना बनाया, जिसे पाकिस्तानी सत्ता का केंद्र माना जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हमला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दफ्तर के बेहद करीब हुआ। तालिबान ने साफ संदेश दिया है कि उनके लड़ाके और हथियार अब पाकिस्तान की 'गर्दन' तक पहुंच चुके हैं। इस हमले ने पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा व्यवस्था और एयर डिफेंस सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि ड्रोन राजधानी के सबसे सुरक्षित जोन तक घुस आए।
ये भी पढे़ं: Afghanistan Pakistan War: इस्लामाबाद पर ड्रोन स्ट्राइक, अफगान फोर्सेस ने किया दावा, शहबाज के ऑफिस पर बोला हमला
Suicide Drone Strike Pakistan: तालिबान का 'बदला' और चेतावनी
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे 'जरूरी सैन्य कार्रवाई' बताया है। तालिबान का कहना है कि यह हमला काबुल, कंधार और पक्तिया पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक का बदला है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने न केवल इस्लामाबाद बल्कि नौशेरा कैंट, जमरूद और एबटाबाद जैसे मिलिट्री इलाकों में भी कामयाबी से हमले किए हैं। उनका दावा है कि अब पाकिस्तान का कोई भी कोना उनकी पहुंच से बाहर नहीं है।
पाकिस्तान का 'जंग' का ऐलान
ड्रोन हमलों से बौखलाए पाकिस्तान ने अब अफगानिस्तान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की बात कही है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सख्त लहजे में कहा कि अब बर्दाश्त की हद पार हो चुकी है और पाकिस्तान अफगान तालिबान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करता है। पाकिस्तान का आरोप है कि तालिबान अपनी जमीन पर TTP जैसे आतंकी गुटों को पनाह दे रहा है, जो लगातार पाकिस्तानी फौज को निशाना बना रहे हैं। अब दोनों देशों के बीच कूटनीति की जगह बारूद की भाषा सुनाई दे रही है।
ये भी पढे़ं: Pakistan airstrike Afghanistan: अफ़गानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर युद्ध शुरू! पाकिस्तानी सेना ने फिर किया अटैक
बिगड़ते हालात और सुलगता सीमा विवाद
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह टकराव रातों-रात पैदा नहीं हुआ है। डूरंड रेखा पर विवाद और टीटीपी (TTP) के आतंकियों को लेकर दोनों पक्ष लंबे समय से आमने-सामने थे। पाकिस्तान ने पहले अफगानिस्तान के अंदर घुसकर हवाई हमले किए, जिसका जवाब अब तालिबान ने ड्रोन अटैक से दिया है। इस टकराव ने दक्षिण एशिया में अस्थिरता बढ़ा दी है। अगर यह स्थिति नहीं संभली, तो यह एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकती है, जिसका असर पड़ोसी देशों पर भी पड़ना तय है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications