कौन हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री साहिबा, जिन्होंने बेटियों पर दिया विवादित बयान, कहा, अल्लाह का शुक्र है....

पाकिस्तानी फिल्म अभिनेत्री साहिबा अफजल ने हाल ही में निदा यासिर के साथ टेलीविजन शो ‘गुड मॉर्निंग पाकिस्तान’ में आईं थी, जहां उन्होंने बेटियों पर विवादित बयान दिया है।

इस्लामाबाद, अप्रैल 20: बेटियों को लेकर भारत हो या बांग्लादेश या फिर पाकिस्तान... लोगों के ख्याल कमोबेश एक ही तरह के रहते हैं और ज्यादातर लोगों को सिर्फ बेटा ही चाहिए। हालांकि, आज के जमाने में लोगों की सोच में बदलाव जरूर आया है, लेकिन जब लोगो के नजीर बन चुके लोग लोग बेटा और बेटी में फर्क करना शुरू कर देते हैं, तो हमारे समाज को एक झटका जरूर लगता है, क्योंकि माना यही जाता है, कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने बेटा और बेटी के बीच का फर्क जरूर खत्म कर दिया होगा, लेकिन नहीं। पाकिस्तान की एक अभिनेत्री इन दिनों इसी वजह से विवाद में हैं।

बेटी पर विवादित बोल

बेटी पर विवादित बोल

पाकिस्तानी फिल्म अभिनेत्री साहिबा अफजल ने हाल ही में निदा यासिर के साथ टेलीविजन शो 'गुड मॉर्निंग पाकिस्तान' में उपस्थिति दर्ज कराई, जहां उन्होंने बेटियों को लेकर विवादित बयान दिया है। पाकिस्तान में अभिनेत्री साहिबा के पति और अभिनेता अफजल खान को रेम्बो जॉन के नाम से जाना जाता है, और उनके दो बेटे हैं, अहसान और जैन थे। शो के दौरान अभिनेत्री साहिबा ने एक महिला होने की कठिनाई पर बात शुरू की और फिर उन्होंने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया, कि उन्हें कोई बेटी नहीं हुई।

क्या वो चाहती हैं, कि बेटी हो...

क्या वो चाहती हैं, कि बेटी हो...

कार्यक्रम के दौरान एक प्रशंसक अभिनेत्री से सवाल पूछा, कि क्या वह चाहती हैं कि उनकी भी एक बेटी हो। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि, 'मुझे हमेशा से बेटे चाहिए थे। मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि अल्लाह ने मुझे आज की तारीख तक कोई बेटी नहीं दी है और मुझे बेटा हुआ है, क्योंकि बेटियों को बहुत अधिक प्रेशर का सामना करना पड़ता है। अपने पूरे जीवन में उन्हें कभी भी अपना रास्ता नहीं मिलता है। पहले यह माता-पिता का दबाव है, फिर यह पति का दबाव है। उसकी कोई इच्छा नहीं है। बेटियों की अपनी कोई जिंदगी नहीं होती है।'

काश! मैं एक लड़का होता...

काश! मैं एक लड़का होता...

टीवी शो में आगे बोलते हुए अभिनेत्री साहिबा ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि लड़कों को अपना रास्ता मिल सकता है। काश मैं एक लड़का होता।" हालांकि, उनके पति का इस मामले पर एक अलग दृष्टिकोण था, जो एक बेटी के लिए उनकी इच्छा को दर्शाता है। वहीं, अभिनेत्री साहिबा के पति और अभिनेता अफजल खान ने कहा कि, 'मेरी सोच थोड़ी अलग है, क्योंकि मैं महसूस करता हूं, कि मेरे बेटे आते हैं, तो अपनी मां से मिलते हैं और फिर चले जाते हैं। तो मैं उनसे कहता हूं, कि मैं तुम्हारा बाप हूं और ये मेरा बटुआ है'। उन्होंने कहा कि, 'मैं शान और उनकी बेटियों को देखता हूं, कि वो कैसे आसपास ही रहती हैं, वो उससे बहुत प्यार करते हैं। वहीं, सऊद अपनी बेटी के बिना सांस भी नहीं लेता है'।

कम उम्र में हुई शादी

साहिबा ने कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा, कि हमारे जमाने में लड़कियों की काफी कम उम्र में शादी कर दी जाती थी। अब तो लड़कियां 30 या 35 साल की उम्र में भी शादी करती हैं, लेकिन मेरी शादी सिर्फ 19 साल की उम्र में कर दी गई थी और 20 साल की उम्र में मैं मां भी बन गई थी। और लगता है कि, आपको अपनी जिंदगी जीने के लिए ही नहीं मिला है।

साहिबा हो रही हैं ट्रोल

साहिबा हो रही हैं ट्रोल

हालांकि, साहिबा ने बेटियों को लेकर ऐसा बयान क्यों दिया, इसका जिक्र उन्होंने किया है, लेकिन पाकिस्तान के अंदर अपने इस बयान के लिए अभिनेत्री साहिबा काफी ट्रोल हो ही हैं। साहिबा ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा, कि उनकी बहू लंबी, गोरी और स्लिम ही होनी चाहिए। वहीं, साहिबा के इस बयान पर पाकिस्तान के एक और अभिनेत्री मेहनाज ने लिखा है कि, 'बेटियां रहमत होती हैं और रहमत कभी बोझ नहीं होती हैं।' वहीं, कई और पाकिस्तान के लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'अल्लाह के रहम से ही बेटियां होती हैं और अगर आपको बेटी नहीं है, तो अल्लाह की रहमत आपपर नहीं हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+