पाकिस्‍तानी एक्‍टर की गर्भवती पत्नी ने सुनाई आपबीती- मैं अस्‍पताल में थी, वो गर्लफ्रेंड के साथ सो रहा था

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तानी एक्टर, मॉडल और सिंगर मोहसिन अब्बास हैदर पर उनकी पत्नी फातिमा सोहेल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। फातिमा ने फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर आपबीती बताई, साथ ही उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उनके चेहरे और हाथ पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। यकीन मानिए फोटो देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। फातिमा ने बताया कि उनके पति उन्हें उस वक्त भी बुरी तरह से पीटा जब वह गर्भवती थीं।

बाल खींचा, फर्श पर घसीटा ओर लात मारी

बाल खींचा, फर्श पर घसीटा ओर लात मारी

फातिमा ने कहा, "उसने मेरे बाल खींचे, मुझे फर्श पर घसीटा, कई बार मुझे लात मारी, मेरे चेहरे पर मुक्के मारे और मुझे दीवार की ओर फेंक दिया।" फातिमा ने फेसबुक पर हिंदी में एक लंबा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में फातिमा ने लिखा, "मुझे मेरे पति द्वारा ही बेरहमी से पीटा गया। मेरा रखवाला!"

मोहसिन को दूसरी औरत के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था फातिमा ने

मोहसिन को दूसरी औरत के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था फातिमा ने

फातिमा ने फेसबुक पर लिखा है, ज़ुल्म बर्दाश्त करना भी गुनाह है। मैं फातिमा हूं। मोहसिन अब्बास हैदर की पत्नी और यह रही मेरी कहानी। पोस्‍ट लिख फातिमा ने बताया है कि 26 नवंबर 2018 को मैंने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। जब मैंने उनसे इस बारे में बात करनी चाही तो शर्मिंदा होने की बजाय उन्होंने मुझे पीटना शुरू कर दिया। मैं उस वक़्त प्रेग्नेंट थी।

मैं ऑपरेशन थिएटर में थी और वो गर्लफ्रेंड के साथ सो रहा था

मैं ऑपरेशन थिएटर में थी और वो गर्लफ्रेंड के साथ सो रहा था

फातिमा ने दावा किया, "जहां मैं एक ओर लाहौर में ऑपरेशन थिएटर में थी, मेरे पति कराची में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सो रहे थे। मोहसिन सिर्फ तस्वीर खिंचाने के लिए और प्रचार करने के लिए बच्चे के पैदा होने के दो दिन बाद मुझसे मिलने आए।" फातिमा ने कहा, "मैंने काफी गालियां सुन ली हैं और अपने पति की काफी मार सहन की है। तलाक की धमकी भी कई बार सुन चुकी हूं! अब बहुत हो गया।" पाकिस्तान में कई हिट फिल्में, सीरियल और टॉकशोज होस्ट कर चुके अभिनेता मोहसिन अब्बास हैदर ने घोषणा की है कि वह आरोपों का जवाब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबूतों के साथ देंगे।

अंत में फातिमा ने लिखा- अब कोर्ट में मिलूंगी मोहसिन

फातिमा ने अंत में लिखा,' अब बहुत हो गया। मैं सभी लड़कियों को बताने के लिए यह पोस्‍ट कर रही हूं। मेरी हालत देखो। समाज का दबाव है लेकिन अब यह सब खत्‍म करने का समय आ गया है। कोई दूसरा आपकी मदद नहीं करेगा। मुझे नहीं पता मैं अपने बच्‍चे को कैसे बड़ा करूंगी लेकिन अल्‍लाह मेरी मदद करेगा। अब बहुत हो गया। मैं सारे सबूत भी यहां डाल रही हूं। तलाक के लिए धमकियां मिल रही हैं लेकिन मैं तुमसे कोर्ट में मिलूंगी मोहसिन।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+