पाकिस्तान के अस्पताल में बड़ा आत्मघाती हमला, 3 लोगों की मौत, 7 घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिला में रविवार को एक सरकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर हुए आत्मघाती विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने ट्रॉमा सेंटर में प्रवेश कर रहे लोगों और कर्मियों को निशाना बनाया। विस्फोट के बाद घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह हमला तब हुआ जब अस्पताल में शव वाहन प्रवेश कर रहा था। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। रविवार सुबह इसी जिले में एक अन्य मामले के तहत कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस जांच चौकी पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications