QUAD बैठक में उठा तालिबानी सरकार का मुद्दा, अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका पर भी चर्चा
QUAD बैठक में उठा तालिबानी सरकार का मुद्दा, अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका पर भी चर्चा
वाशिंगटन, 25 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (24 सितंबर) को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात की। जिसके बाद क्वाड देशों की बैठक की गई। इन दोनों बैठकों में ही तालिबानी सरकार का मुद्दे पर बात की गई है। उसके साथ ही अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका पर भी चर्चा की गई है। जो बाइडेन और पीएम मोदी की बैठक में दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि तालिबान को अपने वादे पूरे करने ही होंगे। वहीं पीएम मोदी और बाइडेन ने इस बात पर भी जोर दिया कि अफगानिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देने दिया जाएगा। क्वाड बैठक के दौरान इस बात पर भी चर्चा की गई है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान की इतनी सक्रियता क्यों रही है।

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका और आतंकवाद में उसकी संलिप्तता क्वाड शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय चर्चा में चर्चा किए गए मुद्दों में से एक थी। एक प्रेस वार्ता के दौरान आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन पर एक सवाल के जवाब में, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि पाकिस्तान वास्तव में कई मायनों में उन समस्याओं के लिए उकसा रहा है जिनसे भारत हमारे पड़ोस और उसके बाहर निपट रहा है।
Recommended Video
'अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका को अधिक सावधानी से देखने की जरूरत'
सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला क्वाड बैठक और पीएम मोदी और जो बाइडेन की बैठक पर साझा अपडेट देते हुए कहा, "पीएम मोदी और जो बाइडेन की बैठक और क्वाड शिखर सम्मेलन दोनों में अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका को अधिक सावधानी से देखने की जरूरत, जांच करना और निगरानी करना, आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की भूमिका के बारे में विचार करना विषयों पर चर्चा की गई।''
हर्षवर्धन श्रृंगला ने आगे कहा, ''चर्चा के दौरान ये कहा गया है कि निश्चित रूप से चाहे वह क्वाड हो या अन्य देश सभी को इन मुद्दों पर नजर रखनी होगी। एक महत्वपूर्ण कारक जिसे कभी-कभी अनदेखा कर दिया जाता है जब आप पाकिस्तान को खुद को एक सूत्रधार के रूप में पेश करते हुए देखते हैं कि क्या यह वास्तव में हमारे पड़ोस और उससे आगे की कुछ समस्याओं के लिए उकसाने वाला है।''
अफगानिस्तान में आतंकवाद का मुकाबला करने पर मोदी और बाइडेन का ध्यान
भारत और अमेरिका ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका पर चिंता व्यक्त की है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में आतंकवाद का मुकाबला करने के महत्व पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस संबंध में अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका और एक निश्चित दृष्टिकोण के लिए उनके जारी रहने के संबंध में दोनों नेताओं ने स्पष्ट चिंता जताई है। दोनों नेताओं को इस बात की चिंता है कि अफगानिस्तान कैसा होना चाहिए।''












Click it and Unblock the Notifications