'हम तैयारी कर रहे थे और ब्रह्मोस मिसाइल ने रावलपिंडी एयरपोर्ट पर कर दिया था हमला', PAK पीएम का एक और कबूलनामा

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने जबाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्‍तान में घुसकर तबाही मचाई। जिसका दर्द पाकिस्‍तान को जिंदगी भर नहीं भूलेगा। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत से अपनी हार कबूली है। अजरबैजान के लाचिन में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्‍तानी पीएम शरीफ कबूला है कि 10 मई को भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से रावपिंडी के नूर खान एयरबेस समेत पाकिस्‍तान के कई इलाकों पर हमले कर हमें तबाह कर दिया था।

पाक पीएम ने ये भी कबूला कि उनकी सेना हमले की तैयारी ही कर रही थी कि भारत ने अपनी सबसे ताकतवर मिसाइल से हमलों ने हमें चौंका दिया।

Operation Sindoor

पाक पीएम शरीफ ने कहा, "हमने 9-10 मई की रात भारत पर हमले का जवाब देने का फैसला किया था। फील्‍ड मार्शल और आर्मी जरनल आसिम मुनीर के नेतृत्‍व में हमारी एयरफोर्स सुबह की नमाज के बाद सुबह साढ़े चार बजे कार्रवाई के लिए तैयारी कर रही थी, उससे पहले ही भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल दाग कर हमारे यहां तबाही मचा दी। भारत ने अपनी लंबी दूरी और सुपरसोनिक गति के लिए जानी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों ने कई प्रमुख सैन्य ठिकानों को खास तौर पर रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया।"

गौरतलब है कि भारत द्वारा किया गया यह आक्रामक कदम भारत पाकिस्‍तान की पश्चिमी सीमा पर नागरिक इलाकों पर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों का सीधा जवाब था। भारत का ये हमला नूर खान तक ही सीमित नहीं रहा; रफीकी, मुरीद, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन जैसे कई अन्य ठिकाने तबाह हुए। स्कार्दू, भोलारी, जैकोबाबाद और सरगोधा एयरबेस पर और अधिक नुकसान पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+