PAK खिलाड़ी वसीम अकरम की 'अंडरवियर' वाली तस्वीर वायरल, बीवी शनायरा ने कहा-क्या यह नॉर्मल है?

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज और हैंडसम हंक कहे जाने वाले वसीम अकरम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आकर्षक का केंद्र बनी है, जिस पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। सबसे खास बात तो ये है कि मजे लेने वालों में खुद अकरम की पत्नी शनायरा भी शामिल हैं। दरअसल वायरल हो रही फोटो में वसीम अकरम 'अंडरवियर' में नजर आ रहे हैं और ये तस्वीर साल 1987 की है, जब वसीम काफी यंग थे।

वसीम अकरम की 'अंडरवियर' वाली तस्वीर वायरल

वसीम अकरम की 'अंडरवियर' वाली तस्वीर वायरल

मालूम हो कि वसीम की ये फोटो टीवी प्रेजेंटर गौतम भिमानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'मेरी पसंदीदा क्रिकेटिंग होली! जब इंडो-पाक टीम ने पूल में होली खेली'। तस्वीर में भिमानी भी अकरम के बगल में खड़े हैं लेकिन वो पूरे कपड़ों में हैं। भिमानी के शेयर करते ही ये तस्वीर तेजी से वायरल हो गई और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे लेकिन सबसे मजेदार कमेंट अकरम की पत्नी का आया है।

बीवी शनायरा ने कहा-क्या यह नॉर्मल है?

बीवी शनायरा ने कहा-क्या यह नॉर्मल है?

उन्होंने ट्वीट किया कि आज जब ट्विटर ओपन की तो सबसे पहली चीज यह देखने को मिला कि मेरे पति अंडरवियर में हैं, क्या यह नॉर्मल है?', अपनी बेगम के ट्वीट का जवाब खुद वसीम अकरम ने दिया, उन्होंने कहा कि 'यह एक नार्मल बीवी का कमेंट है और आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह शॉर्ट है, जोकि उस समय थी'। यही नहीं अकरम ने भिमानी को भी जवाब दिया, उन्होंने ट्वीट किया कि 'हैप्पी होली. वह भी क्या दिन थे, यह 1987 के भारत दौरे की तस्वीर है'।

अकरम से 16 साल छोटी है शानिएरा

अकरम से 16 साल छोटी है शानिएरा

आपको बता दें कि अकरम से उम्र में 16 साल छोटी शनायरा काफी हसीन हैं इसलिए वो हर जगह आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। मालूम हो कि शनायरा अकरम की दूसरी पत्नी हैं। वैसे वसीम अकरम का नाम ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन के भी साथ जुड़ चुका है, हालांकि दोनों के अफेयर की खबरों पर विराम तब लगा जब साल 2013 में आस्ट्रेलिया मूल शनायरा से अकरम ने शादी कर ली।

अकरम की पहली शादी 1995 में हुमा से हुई थी..

अकरम की पहली शादी 1995 में हुमा से हुई थी..

अकरम की पहली शादी 1995 में हुमा से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं।हुमा का 25 अक्टूबर, 2009 को चेन्नई में देहांत हो गया। इसके बाद अकरम ने मेलबर्न में जन्मी शनायरा से साल 2013 में विवाह कर लिया था। अकरम को पहली शादी से दो बच्चे और शनायरा से एक बेटा है। शनायरा अपने ग्लैमरस लुक के कारण काफी चर्चित रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+