शाहरुख खान का नाम लेकर बुरी तरह फंसी माहिरा खान, पाक सांसद बोले- वो मेंटल, इंडियन एक्टर्स की...

पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री माहिरा खान एक बार फिर से विवादों में हैं। इस बार उन्हें भारतीय अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म का नाम लेकर इमरान खान का समर्थन करने की वजह से ट्रोल किया जा रहा है।

Mahira Khan praising Shah Rukh Khan

Image: twitter

माहिरा खान की गिनती पाकिस्तान की उन अभिनेत्रियों में होती है जिसकी भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। 2017 में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान संग रईस फिल्म करने के बाद वो पूरे देश में मशहूर हो गईं। उनकी भारतीय अभिनेताओं संग नजदीकियों के कारण कई बार आलोचना भी होती है। एक बार फिर से वे माहिरा खान के साथ पाकिस्तान के सांसद ने बदसलूकी की है। इसकी वजह माहिरा खान का शाहरुख खान-इमरान खान की तारीफ करना बताया जा रहा है।

पठान का नाम लेकर साधा निशाना

एक रिपोर्ट के मुताबिक माहिरा खान हाल ही में कराची में हुए एक इवेंट आर्ट्स काउंसिल ऑफ पाकिस्तान में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में होस्ट अनवर मसूद ने माह‍िरा खान से पूछा कि कि 2-3 सियासी जमातें चल रही हैं, तो आप किसकी तरफ हैं? इस सवाल के जवाब में पहले तो कुछ माहिरा शांत रहीं फिर उन्होंने हंसते हुए कहा, "एक फिल्म आई है... मैं पठान की तरफ हूं। जाहिर है उनका इशारा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ था।

पाकिस्तानी सांसद ने सुनाई खरी-खोटी

इमरान खान के पक्ष में माहिरा खान का बोलना पाकिस्तानी सांसद डॉक्टर अफनान उल्लाह खान को रास नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर माहिरा खान को खूब भला-बुरा कहा है। पाकिस्तानी सांसद ने माहिर खान को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने माहिरा खान और अनवर मसूद के बारे में लिखा, 'माहिरा खान को मेंटल प्रॉब्लम है और अनवर मकसूद अपनी जिंदगी के आखिरी वक्त में आकर नशे में हैं। इन दोनों ही बेशर्म किरदारों को पब्लिक की दुआएं मिल रही हैं। माहिरा खान पर तो किताब लिखी जा सकती है। वह पैसों के लिए भारतीय कलाकारों की चापलूसी करती है और अनवर मकसूद पूर्वाग्रह से भरा एक अभिशप्त इंसान है।'

पहले भी कई बार हुईं ट्रोल

पाकिस्तानी सांसद डॉक्टर अफनान अपने इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। आपको बता दें कि माहिरा खान का नाम कई विवादों में आ चुका है। इससे पहले उनकी साल 2017 में रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसमें माहिरा खान के साथ रणबीर न्यूयॉर्क की सड़क पर सिगरेट पीते हुए नजर आए थे। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में इसे लेकर काफी बवाल हुआ था। माहिरा खान पर कई लोगों ने धर्म का अपमान करने का भी आरोप लगाया था।

World Happiness Index: पाकिस्तान-यूक्रेन से भी पीछे, दुनिया के खुशहाल देशों की रैंकिंग में क्यों पिछड़ा भारत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+