World Happiness Index: पाकिस्तान-यूक्रेन से भी पीछे, दुनिया के खुशहाल देशों की रैंकिंग में क्यों पिछड़ा भारत?
World Happiness Index 2023 के मुताबिक भारत के लोग पाकिस्तान, म्यांमार, नेपाल जैसे देशों के लोगों से कम खुश हैं। ऐसा में सवाल खड़े होते हैं कि आखिर कंगाल मुल्कों के लोग भी भारतीयों के मुकाबले ज्यादा खुशहाल कैसे हैं?

Image: Oneindia
ऐसा कौन सा देश है जो सबसे खुशहाल है? और साफ लहजे में कहें कि किस देश के लोग सबसे अधिक खुश हैं? यूनाइटेड नेशन ने बुधवार को वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी किया है। इस लिस्ट में फिनलैंड का नाम शीर्ष पर है। शीर्ष 20 देशों की लिस्ट में एशिया का एक भी देश शामिल नहीं है। इस साल की रैंकिंग में 150 से ज्यादा देशों का डेटा का अध्ययन करने के बाद लिस्ट तैयार की गई है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी भारत इस रिपोर्ट में काफी पीछे अफगानिस्तान जैसे देशों के साथ खड़ा है जिससे इसे तैयार करने के तरीकों और पैमानों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
खुशी मापने का पैमाना क्या है?
संयुक्त राष्ट्र द्वारा खुशी के स्तर को 6 कारकों पर मापा जाता है। इसमें प्रति व्यक्ति आय, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सपोर्ट, आजादी, विश्वास और उदारता, भ्रष्टाचार को लेकर आम लोगों की सोच शामिल है। इसके साथ ही सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव और प्रभावित करने वाली वजहों का भी हर साल के हिसाब से अध्ययन किया जाता है। इसके अनुसार देशों को अंक दिए जाते हैं और उनके हिसाब से देशों की सूची बनाई जाती है। इस रिपोर्ट को लेकर हर बार देश में सवाल उठाए जाते हैं क्योंकि भारत लगभग हर साल इस सूची में पिछड़े देशों के साथ खड़ा होता है।
भूखा-नंगा देश पाकिस्तान भी आगे?
इस लिस्ट में भारत 125वें नंबर पर है। पिछली बार भारत 139वें नंबर पर था। पिछली रैंकिंग से अगर तुलना की जाए तो भारत काफी आगे आया है मगर बाकी एशियाई देशों के लिहाज से यह काफी निराशाजनक है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान जहां खाने के लिए आटे के लाले पड़े हैं वह भारत से आगे है। जो देश दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है, जिस देश के हुक्मरान हर पखवाड़े पैसे के लिए किसी न किसी देश के पास जाकर भीख मांग रहे होते हैं, जिस देश में एक तिहाई इलाकों को बाढ़ ने जबरदस्त प्रभावित किया है, जहां अस्पतालों की स्थिति बुरी है, भ्रष्टाचार चरम पर है, राजनीतिक अव्यवस्था के कारण दिन रात दंगे होते हैं, जहां हर दूसरे दिन आतंकी खुद को बम से उड़ा देते हैं... वहां उस देश के लोग भारत से भी अधिक खुशहाल हैं तो कहीं न कहीं लिस्ट में काफी खराबी है।
यूक्रेन में मर रहे लोग, रैंकिंग में फिर भी आगे
हैरानी की बात तो ये है कि 108 वें नंबर पर पाकिस्तान ही नहीं, स्थायी तौर पर आपदाग्रस्त देशों में शुमार म्यांमार (72), नेपाल (78), बांग्लादेश (102) भी भारत से कहीं आगे हैं। और तो और इस सूची में यूक्रेन भी भारत से काफी आगे है। एक साल से युद्ध झेलते रहने के बावजूद यूक्रेन भारत से आगे 92वें नंबर पर है। अब जिस देश में युद्ध से हर किसी का कोई न कोई मर रहा हो, वह देश इस लिस्ट में भारत से भी आगे कैसे है ये तो इस रिपोर्ट को बनाने वाले ही बता सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications