पठानकोट हमला- तीन जैश आतंकी गिरफ्तार, पाक भेजेगा जांच दल भारत

कराची। पठानकोट आतंकी हमले में तीन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों को पाकिस्तान सरकार ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आधिकारिक बयान में पाक ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

Pak arrested three JEM suspects behind Pathankot attack likely to SIT to India to prob

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हाई लेवल मीटिंग के बाद पाक पीएमओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए पाकिस्तान जांच कमेटी को भारत भेजेगा। इस मीटिंग में सेना प्रमुख राहेल शरीफ भी मौजूद थे।

मीटिंग में नवाज शरीफ, राहेल शरीफ के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री, विदेश मंत्रालय के सलाहकार, आईएसआई के डीजी, गृह मंत्री सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे। पाक ने अपने बयान में कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ वह सख्त कार्यवाही करेगा और किसी भी तरह के आतंकवाद को वह अपने देश में नहीं पनपने देगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तीन उच्च स्तरीय बैठक कर चुके हैं। वही भारत पहले ही कह चुका है पाकिस्तान की कार्यवाही पर ही दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर फैसला लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+