Pahalgam Terror Attack: ' एक हाथ में पानी, दूसरे हाथ में पाकिस्तान की किस्मत' बोतल लिए बुजुर्ग का फोटो वायरल
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का ऐलान कर दिया है। इस आतंकी हमले से आक्रोशीत भारतीय लोगों ने लंदन स्थित पाकिस्तान दूतावास (पाकिस्तान उच्चायोग) के बाहर प्रदर्शन किया। जिसका एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस फोटो में एक बूढ़ा आदमी पानी की बोतल को लेकर पाकिस्तान दूतावास (पाकिस्तान उच्चायोग) के बाहर प्रदर्शन करते हुए मजकिया अंदाज में डांस करते हुए पाकिस्तान को खूब चिढ़ा रहा है। वो पानी की बोतल को दिखाकर इशारा कर रहा है कि भारत ने पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद कर दिया है। इसलिए पाकिस्तान बिलबिलाया रहा है। काला जैकेट पहने, कमर पर हाथ रखे हुए और एक हाथ में पानी का बोतल लेकर इस बूढ़े आदमी ने अकेले ही पाक को पानी-पानी कर दिया।

कुछ लोगों के एक हाथ में पानी है और दूसरे हाथ में पाकिस्तान की किस्मत: कर्नाटक भाजपा
इस बुजुर्ग का फोटो लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। कर्नाटक भाजपा ने पाकिस्तान दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन की वायरल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में लिखा है कि सभी हीरो टोपी नहीं पहनते लेकिन फिर भी कुछ लोगों के एक हाथ में पानी है और दूसरे हाथ में पाकिस्तान की किस्मत। Donald J. Trump नाम के व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- इस आदमी ने अकेले ही 57 देशों को पीछे धकेल दिया।
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान
इस फोटो का सोशल मीडिया पर जमकर इस्तेमाल हो रहा है, खासतौर पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए। लोग इस तस्वीर के साथ यह संदेश दे रहे हैं कि पाकिस्तान को भारत में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने की जरूरत है, और अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं करता तो भारत उसे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा सकता है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया है, और पाकिस्तान इस कदम से बौखलाया हुआ है। वहां के नेता बिलावल भुट्टो भारत को गिदड़ धमकी दे रहे हैं।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बिलावल भुट्टो के गिदड़ धमकी पर हमला बोलते हुए कहा हैं कि पाकिस्तान का पानी रोकने पर बिलावल को बिलबिलाहट हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications