Pahalgam Terror Attack: 'पानी नहीं मिलेगा,अपना खून बहाकर लगाओ छलांग', हरदीप पुरी ने बिलावल को लगाई फटकार

Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहलगाम में जो हुआ है वो कोई दुर्घटना नहीं बल्कि आतंकवादी हमला है। इसमे कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना स्पष्ट रूप से पड़ोसी राज्य द्वारा किया गया सीमा पार आतंकवादी हमला है और वे इसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अब पुराने तरीके से कारोबार नहीं चलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से कहा, "पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और यह तो बस शुरुआत है।" पुरी ने आतंकवाद को मानवाधिकारों के सबसे बुनियादी अधिकार जीवन के अधिकार का हनन बताया और कहा कि पूरी दुनिया आज पाकिस्तान की करतूतों की निंदा कर रही है। उनके शब्दों में, "पाकिस्तान न सिर्फ एक दुष्ट देश है, बल्कि अब पतनशील अवस्था में पहुंच चुका है।"

Pahalgam Terror Attack

जब पानी ही नहीं मिलेगा तो कहां छलांग मारेगा: हरदीप सिंह पुरी

सिंधु जल संधि के निलंबन पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी के कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हरदीप पुरी ने तंज कसा, "मैंने उनका बयान सुना उनसे कहो कि कहीं पानी में कूद जाएं। जब पानी ही नहीं मिलेगा तो कहां छलांग मारेगा। ऐसे गैर-जिम्मेदार बयानों को कोई महत्व नहीं दिया जाना चाहिए, उन्हें समय आने पर समझ में आ जाएगा।

पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी ही पड़ेगी: हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने कहा सिंधु जल संधि 1960 की है जब हमारे रिश्ते पाकिस्तान से कुछ अलग तरह के थे। वहीं पुरी ने लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में पाकिस्तानी सेना और वायुसेना के सलाहकार कर्नल तैमूर राहत की कथित "गला काटने" की हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को सीधा "राज्य प्रायोजित आतंकवाद" करार दिया।

उन्होंने कहा कि "अब हालात ऐसे मोड़ पर पहुंच गए हैं कि पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी ही पड़ेगी।" उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान यह सोच रहा है कि वह सिंधु जल संधि के निलंबन जैसी धमकियों से खुद को बचा लेगा, तो यह उसकी भारी भूल है। पुरी ने तीखे अंदाज में कहा, "अगर पाकिस्तान इस भ्रम में है, तो मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं।"

कर्नल तैमूर राहत का मामला क्या है?

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर जब भारतीय समुदाय के लोग पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान, पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल तैमूर राहत ने शर्मनाक हरकत करते हुए प्रदर्शनकारियों की ओर देखकर इशारों में गला काटने की धमकी दी।

कर्नल राहत के हाथ में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का एक पोस्टर भी था। इसके साथ ही एक बैनर पर लिखा गया था, ''Pakistan With Khalistan'', जो खुलेआम पाकिस्तान की भारत-विरोधी मंशा को दर्शा रहा था।

यह भी पढ़ें- Indo-Pak Tension: 'सिंधु हमारा दरिया है’ बिलावल ने रैली में कहा, पानी रुकने से बौखलाए शहबाज मियां

इतना ही नहीं, कर्नल राहत ने एक हाथ में चाय का प्याला पकड़े हुए और दूसरे हाथ से गला काटने का संकेत देते हुए प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाया। उनकी इस हरकत ने न सिर्फ विरोध कर रहे भारतीयों को भड़काया बल्कि एक बार फिर दुनिया के सामने पाकिस्तान के उकसावे और दुश्मनी भरे रवैये को भी उजागर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+