Pahalgam attack: पहलगाम हमले के बाद अमेरिका ने भारत से किया ये बड़ा वादा, बताया 'भयावह इस्लामी आतंकी हमला'

Pahalgam attack: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की दुखद मौत हो गई। इस घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच विवाद अब चरम पर पहुंच चुका है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत को इंटरनेशनल स्‍तर पर सपोर्ट मिल रहा है। अब अमेरिका ने इस घटना के बाद बड़ा वादा किया है। अमेरिका ने पहलगाम हमले के आतंकियों को पकड़ने में भारत का सहयोग करने की कसम खाई है।

Pahalgam attack

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की नेशनल खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने बड़ा बयान दिया है। तुलसी गबार्ड ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और विश्वास दिलाया है कि पहलगाम हमला करने वाले आतंकियों को पकड़ने में अमेरिका भारत की पूरी मदद करेगा।

तुलसी गबार्ड ने लिखी ये पोस्‍ट

तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को एक पोस्‍ट लिखी, जिसमें उन्‍होंने लिखा "हम पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए भयानक इस्लामी आतंकवादी हमले के मद्देंनजर भारत के साथ एकजुटता से खड़े हैं। मेरी प्रार्थना और गहरी संवेदना उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजन खो दिए, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के सभी लोगों के साथ हैं।

उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में अंत में लिखा "हम आपके साथ हैं और इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने में आपका समर्थन करते हैं।"

ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर व्‍यक्‍त की संवेदना

इसके संदेश के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। वहीं ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया, संवेदना व्यक्त की और अमेरिका के पूर्ण समर्थन की पुष्टि की।

ट्रंप बोले- भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा "कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी संवेदना है।"

पहलगाम हमले की अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर हो रही निंदा

बता दें कश्मीर के इतिहास में सबसे क्रूर हमलों में से एक पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई है और भारत ने इस हमले के बाद आतंकवाद के कथित समर्थन के लिए पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा उपाय और खुफिया अभियान बढ़ा दिए हैं, और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ने की कसम खाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+