हाथ में सैनेटरी नैपकिन पकड़ने के लिए लोगों ने मलाला पर साधा निशाना, किए घटिया कमेंट

ट्विंकल ने ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों से पीरियड्स और उससे जुड़े मिथकों पर चर्चा की और नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई से भी मिलीं। इस पूरे कार्यक्रम के बाद ट्विंकल और मलाला ने सभी छात्रों के साथ हाथ में सैनिटरी नैपकीन पकड़ कर फोटो खिंचवाई जो लोगों को खास पसंद नहीं आ रही है।

ऑक्सफॉर्ड। ट्विंकल खन्ना 'पैडमैन' फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इसके प्रमोशन के सिलसिले में ट्विकंल ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी गई थीं जहां उन्होंने मेंसट्रुएशन के मुद्दे पर बात की। ट्विंकल ने वहां छात्रों से पीरियड्स और उससे जुड़े मिथकों पर चर्चा की और नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई से भी मिलीं। इस पूरे कार्यक्रम के बाद ट्विंकल और मलाला ने सभी छात्रों के साथ हाथ में सैनिटरी नैपकीन पकड़ कर फोटो खिंचवाई जो लोगों को खास पसंद नहीं आ रही है।

Malala Yousafzai with Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी आने वाली फिल्म पैडमैन के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। वहां ट्विंकल ने केवल मेंस्ट्रुएशन पर खुलकर बात की बल्कि इससे जुड़े मिथक भी बताए। ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी के इस कार्यक्रम में वहां पढ़ाई कर रहीं मलाला यूसुफजई भी शामिल हुई थीं। मलाला ने ट्विंकल को बताया कि वो फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का संदेश भी काफी अच्छा है।

इस कार्यक्रम के बाद ट्विंकल ने सभी छात्रों के साथ बात की और फोटो खिंचवाई। सभी छात्रों ने अपने हाथ में एक-एक सैनिटरी नैपकीन पकड़ कर फोटो खिंचवाई। मलाला के हाथ में सैनिटरी नैपकीन कई लोगों को पसंद नहीं आया और उनके बारे में काफी घटिया बातें की। लोगों ने मलाला को बेशर्म से लेकर बेगैरत तक कह दिया। ये पहली बार नहीं है जब किसी बात के लिए उन्हें निशाना बनाया गया है। इससे पहले जब मलाला की जींस पहने फोटो आई थी तब भी लोगों ने उनको लेकर घटिया बातें कही थीं।

ये भी पढ़ें: #MeToo: बेटी ने इंटरव्यू में किया पिता वूडी ऐलन की ओछी हरकत का खुलासा, बताया 7 साल की उम्र में किया था यौन उत्पीड़न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+