Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

#MeToo: बेटी ने इंटरव्यू में किया पिता वूडी ऐलन की ओछी हरकत का खुलासा, बताया 7 साल की उम्र में किया था यौन उत्पीड़न

मीडिया मुगल हार्वे वाइंस्टीन के बाद अब जानें-माने डायरेक्टर वूडी ऐलन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। वूडी ऐलन पर ये आरोप उनकी गोद ली हुई बेटी डायलन फैरो ने लगाए हैं। डायलन ने वूडी ऐलन पर सबसे पहले साल 1992 में आरोप लगाए थे।

Woody Allen and Dylan Farrow

कैलिफोर्निया। मीडिया मुगल हार्वे वाइंस्टीन के बाद अब जानें-माने डायरेक्टर वूडी ऐलन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। वूडी ऐलन पर ये आरोप उनकी गोद ली हुई बेटी डायलन फैरो ने लगाए हैं। डायलन ने वूडी ऐलन पर सबसे पहले साल 1992 में आरोप लगाए थे। अब पहली बार उन्होंने टीवी को दिए इंटरव्यू में अपने पिता द्वारा की गई ओछी हरकत के बारे में बताया है। डायलन ने इंटरव्यू में बताया कि सात साल की उम्र में उनके पिता ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

वूडी ऐलन और मिया फैरो की गोद ली बेटी हैं डायलन

वूडी ऐलन और मिया फैरो की गोद ली बेटी हैं डायलन

हॉलीवुड के जानें-माने और ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर वूडी ऐलन पर उनकी गोद ली हुई बेटी डायलन फैरो ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। डायलन वूडी ऐलन और मिया फैरो की गोद ली हुई बेटी हैं। 'सीबीएस दिस मॉर्निंग' को दिए गए अपने पहले टीवी इंटरव्यू ने डायलन ने अपने पिता की घटिया हरकतों के बारे में बताया। डायलन ने बताया कि जब वो सात साल की थीं तब उनके पिता ने उनके प्राइवेट पार्ट को छुआ था।

7 साल की उम्र में किया यौन शोषण

7 साल की उम्र में किया यौन शोषण

डायलन ने कहा, 'मेरे पिता मुझे मेरी मां के घर में एक जगह लेकर गए। वहां उन्होंने मुझसे पेट के बल लेट जाने और भाई के खिलौनों से खेलने को कहा। मैं जब खेल रही थी तब उन्होंने मेरा यौन शोषण किया।' डायलन ने कहा कि ऐलन ने उनके प्राइवेट पार्ट छुए थे। इतना ही नहीं, ऐलन डायलन को उनके साथ बिस्तर पर सोने के लिए भी कहते थे जब वो अपने इनर गार्मेंट्स में होती थीं।

साल 1992 में डायलन ने पहली बार लगाए थे आरोप

साल 1992 में डायलन ने पहली बार लगाए थे आरोप

वूडी ऐलन पर सबसे पहले साल 1992 में डायलन से यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। बेबीसिटर ने ऐलन को डायलन के साथ अजीब व्यवहार करते हुए देखा था जिसके बाद ये मामला सामने आया। जब डायलन की मां ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने कबूला कि ऐलन ने उनके प्राइवेट पार्ट छुए थे। इन आरोपों के बाद ऐलन के खिलाफ जांच चली थी जिसमें वो निर्दोष पाए गए थे। डायलन के खुलकर सामने आने के बाद कई हॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने वूडी ऐलन के साथ काम करने से मना कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+