ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, बुजुर्गों पर भी असरदार है टीका
ऑक्सफर्ड कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, बुजुर्गों पर पर भी असरदार है टीका
नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी वायरस से लड़ने की क्षमता पैदा करने में असरदार रही है। एस्ट्राजेनेका की ओर से कहा गया है कि ट्रायल में वैक्सीन बुजुर्गों पर भी असरदार दिखी है। वैक्सीन 18 से 55 साल के लोगों पर पहले ही असरदार साबित हो चुकी है। अब ये टीका 55 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों में भी इम्युन रेस्पांस को बढ़ाने में कामयाब रहा है।

कंपनी ने कहा बड़ी सफलता
एस्ट्राजेनेका का टीका बुजुर्गों में भी कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी इम्युन बनाने में सफल रहा है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि वैक्सीन से बुजुर्गों के शरीर में प्रोटेक्टिव ऐंटीबॉडीज और टी सेल्स का निर्माण हुआ। एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के मिलकर ये वैक्सीन तैयार कर रहे है। इस वैक्सीन का भारत में भी ऐडवांस्ड ट्रायल जारी है। भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन को लेकर एस्ट्राजेनेका से करार किया है।
Recommended Video

बुजुर्गों को ही कोरोना से ज्यादा खतरा
कोरोना संक्रमण से युवाओं के मुकाबले बुजुर्गों को ज्यादा खतरा माना जााता है। ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में बुजुर्गों में प्रतिरक्षा पैदा करने में सफल रही है। इसे एक बड़ी सफलता कंपनी की ओर से कहा जा रहा है। एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय को कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने की दौड़ में आगे माना जा रहा है। कंपनी ने जुलाई में कहा था कि वैक्सीन 18 से 55 साल के लोगों पर प्रभावी रही है।

ब्रिटेन में अगले महीने शुरू हो सकता है कोरोना टीकाकरण
लंदन में अस्पतालों को नवंबर के पहले सप्ताह में कोरोना की वैक्सीन मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक लंदन के अस्पतालों के स्टाफ को बोला गया है कि जल्द ही उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोराना वायरस वैक्सीन का पहला बैच सौंप दिया जाएगा। अस्पतालों ने कहा कि वे दो नंवबर से शुरू हो रहे सप्ताह से कोरोना वायरस वैक्सीन को लगाने की तैयारी शुरू कर दें। ब्रिटेन का नेशनल हेल्थ सिस्टम क्रिसमस तक देश में 5 जगहों पर वैक्सीन लगाने की सुविधा देने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications