श्रीलंका पहुंची भारत निर्मित एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन की पहली खेप, कोवैक्स प्लान के तहत भेजी गई वैक्सीन

रविवार को श्रीलंका में कोवैक्स स्कीम के तहत कोरोना वायरस वैक्सीन की 2 लाख 64 हजार डोज पहुंच चुकी है।

कोलंबो: रविवार को श्रीलंका में कोवैक्स स्कीम के तहत कोरोना वायरस वैक्सीन की 2 लाख 64 हजार डोज पहुंच चुकी है। कोवैक्स स्कीम के तहत कोरोना वैक्सीन की डोज WHO विश्व के गरीब देशों को उपलब्ध करवा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन कोवैक्स स्कीम चला रहा है जिसके तहत बगैर किसी भेदभाव के हर देश को कोरोना वायरस वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध करवाई जा रही है।

VACCINE

श्रीलंका में भारत निर्मित वैक्सीन

श्रीलंका में कोवैक्स स्कीम के तहत एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 2 लाख 64 हजार डोज पहुंचा दी गई है। एक अधिकारी के मुताबिक श्रीलंका भेजी गई एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की डोज कोवैक्स स्कीम का ही हिस्सा है। वहीं, श्रीलंका के मंत्री डॉ. सुदर्शिनी फर्नांडोपुले ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खेप मिलने की पुष्टि की है। श्रीलंका की मंत्री डॉ. सुदर्शिनी फर्नांडोपुले ने कहा कि कोवैक्स कार्यक्रम के तहत विश्व स्वास्थ्य संगठन से कोरोना वैक्सीन के डोज मिले हैं और इसे श्रीलंका तक यूनिसेफ की मदद से पहुंचाया गया है।

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन और कोविशिल्ड का निर्माण ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने भारत के सीरम इंस्टीट्यूट के मदद से की है। पूणे स्थिति सीरम इस्टीट्यूट, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर वैक्सीन तैयार कर रही है। एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ बेहद कारगर है और ये वैक्सीन उन लोगों को दिया जा रहा है, जिनकी उम्र 60 से ज्यादा है और जो कोरोना वायरस से काफी ज्यादा संक्रमित हैं। ऐसे लोगों की जिंदगी बचाने में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन काफी कारगर साबित हो रही है।

क्रिटिकल मरीजों को दी जाएगी डोज

श्रीलंका अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले एस्ट्राजेनेका वैक्सीन उन लोगों को दी जाएगी जिनकी स्थिति काफी क्रिटिकल है और जिनकी जिंदगी खतरे में हैं। ऐसे लोगों की जिंदगी बचाना सरकार की प्राथमिकता है। इससे पहले श्रीलंका सरकार के आग्रह पर भारत सरकार ने श्रीलंका को कोरोना वैक्सीन की 5 लाख डोज सप्लाई की थी। भारत से मिले वैक्सीन को श्रीलंका में सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाया गया था। आपको बता दें कि विश्व में सबसे ज्यादा वैक्सीन का निर्माण भारत कर रहा है और भारत के बाद वैक्सीन उत्पादन में चीन का स्थान है। भारत सरकार अपने दोस्त देशों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करवा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+