बहन ने अपने हिस्से की जमीन मांगी तो भाइयों ने कुल्हाड़ी से पैर के टुकड़े किए

नई दिल्ली। पाकिस्तान में जमीन विवाद को लेकर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पाकिस्तान के पंजाब स्थित खानेवाल इलाके में बहन का उसके अपने ही भाइयों ने पैर बुरी तरह से काट दिया। जानकारी के अनुसार महिला स्थानीय खेत में काम करके अपना गुजर-बसर करती थी। महिला ने जब अपने भाइयों से कहा कि वह उसके हिस्से की जमीन उसे दें तो उसके भाईयों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। यह जमीन परिवार की पुश्तैनी जमीन थी। जिसके बाद महिला ने जब अपने भाइयों से कहा कि अगर उसे उसके हिस्से की जमीन नहीं दी गई तो वह कोर्ट जाएगी। जिसके बाद नाराज भाइयों ने महिला के पैर बुरी तरह से काट दिए।

crime

महिला अपना हिस्सा लेने के लिए कोर्ट जाती इससे पहले उसके सगे भाइयों ने उसपर हमला कर दिया और कुल्हाड़ी से उसका पैर टुकड़े-टुकड़े कर दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार घटना के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत खराब होने के बाद उसे मुल्तार के निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें- FIR के बाद कपिल की पूर्व प्रेमिका का खुलासा कहा- वो कर सकते हैं सुसाइड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+