पाकिस्तान: ऑयल टैंकर फटने से लगी भीषण आग, 140 जिंदा जले, 100 से ज्यादा झुलसे

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें करीब 140 लोगों की आग में झुलस जाने से मौत हो गई है। इतना ही नहीं इसमें करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

पाक के बहावलपुर में तेल टैंकर में लगी आग ,100 लोग जिंदा जले

डॉन के मुताबिक, अहमद पुर शरिया नाम की जगह पर तेल का टैंकर पलटने के बाद उसमें हुए विस्फोट और उसके बाद फैली आग में 140 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस भीषण हादसे में 100 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से जल गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

तेल जमा करने गए लोग हुए मौत के शिकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवे पर जैसे ही टैंकर पलटा, उसमें से तेल निकलक सड़क पर बहने लगा, जिसे जमा करने के लिए लोग वहां जमा हो गए। इसी समय टैंकर में विस्फोट हो गया और इसकी चपेट में आकर लोग जलकर मर गए, राहत और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल के पास खड़ीं 6 कारें और 12 बाइक्स भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

पाक के बहावलपुर में तेल टैंकर में लगी आग ,100 लोग जिंदा जले
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+