Wagner: 'हमारा मकसद रूसी सरकार को उखाड़ फेंकना नहीं था', वैगनर ग्रुप ने मास्को मार्च का किया बचाव

Wagner: वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने मास्को मार्च को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मॉस्को मार्च का बचाव किया है। टैंकों के काफिले के साथ अपने मॉस्को मार्च का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम तख्तापलट का प्रयास नहीं था। उन्होंने कहा कि यह मार्च रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया गया था।

सोमवार को उन्होंने इस कदम को अपने बलों पर हुए हमले की प्रतिक्रिया बताया, जिसमें शनिवार को उनके द्वारा किए गए निरस्त सशस्त्र विद्रोह के बाद पहले ऑडियो बयान में लगभग 30 लड़ाके मारे गए थे।

Wagner: हमारा मकसद रूसी सरकार को उखाड़ फेंकना नहीं था

येवगेनी प्रिगोजिन ने 11 मिनट का एक ऑडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि हमने अन्याय के कारण अपना मार्च शुरू किया था। हम अपना विरोध प्रदर्शित करने गए थे, ना कि देश में सत्ता उखाड़ फेंकने के लिए। साथ ही उन्होंने इस बार में कुछ नहीं बताया कि वह कहां हैं और उनकी आगे की योजना क्या है।

मास्कों से 200 किमी पहले रुक गया काफिला

येवगेनी ने बताया कि उनके लड़ाकों को उन शहरों में खुश नागरिकों का समर्थन प्राप्त था, जहां से वे मॉस्को की ओर आगे बढ़ते हुए गुजरे थे। उन्होंने कहा कि रूसी शहरों में नागरिक हमसे रूसी झंडे और वैगनर के सिंबल्स के साथ मिले थे। जब हम वहां से गुजरे तो वे सभी खुश थे। उन्होंने कहा कि काफिला मॉस्को से 200 किमी पहले रुक गया और उसके रास्ते में हवाई अड्डों सहित "सभी सैन्य बुनियादी ढांचे को अवरुद्ध कर दिया गया था।

येवगेनी का सिर काटने की मांग

वहीं, दूसरी तरफ रूसी मीडिया ने बताया कि येवगेनी के खिलाफ आपराधिक जांच जारी है। इस दौरान कुछ सांसदों ने उसका सिर काटने की मांग की है। येवगेनी ने कहा कि हमने एक मास्टर क्लास दिखाया, जैसा कि 24 फरवरी 2022 को होना चाहिए था। हमारा लक्ष्य मौजूदा शासन और कानूनी रूप से चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंकना नहीं था।

यह भी पढ़ें- पुतिन को सत्ता से हटाना नहीं, खुद की जान बचाना... तो वैगनर चीफ ने जानबूझकर लिया राष्ट्रपति से पंगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+