Oscars 2023: रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण का जलवा, RRR के रामचरण और Jr NTR भी छाए
Oscars Academy Awards 2023: 95वें अकैडेमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर्स 2023) का समारोह लॉस एंजलिस के डॉल्बी थिएटर में हो रहा है। इस साल भारत को तीन कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

Oscars 2023 Academy Awards: 95वें अकैडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 की शुरुआत हो गई है। लॉस एंजलिस के डॉल्बी थिएटर में 95वां ऑस्कर्स समारोह हो रहा है। ऑस्कर अवॉर्ड शो में इस बार शैंपेन टोन का कार्पेट बिछाया गया है। कारपेट पर ढेरों हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारों का जलवा दिखा। इस साल ऑस्कर अवॉर्ड समारोह भारत की फिल्मों के लिए भी खास है क्योंकि प्रमुख श्रेणियों में भारतीय फिल्मों को तीन नामांकन मिले हैं। ऑस्कर्स 2023 में एसएस राजमौली की फिल्म RRR को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली RRR एकमात्र भारत की पहली फिल्म है। इसको जीतने की उम्मीद हर भारतीय ने लगाई है।
इस साल ऑस्कर्स 2023 को लेकर दीपिका पादुकोण भी छाई हुई हैं। दीपिका पादुकोण 95वें अकैडेमी अवॉर्ड्स में एक प्रेजेंटर के तौर पर गई हैं। दीपिका पादुकोण का रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी ऑस्कर का लुक शेयर किया है। दीपिका ने ऑस्कर के लिए इस साल ब्लैक रंग का बहुत ही खूबसूरत गाउन चुना है। ब्लैक गाउन और डायमंड्स में सजीं दीपिका को देख फैंस फिदा हो गए हैं।
दीपिका के अलावा डायरेक्टर एसएस राजमौली और फिल्म RRR के अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर ने भी 95वें अकैडेमी अवॉर्ड्स के लिए ब्लैक रंग की इंडियन आउटफिट को चुना है। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने ऑस्कर्स के लिए ब्लैक रंग की शेरवानी पहनी है। वहीं एसएस राजमौली ने सफेद धोती के साथ कुर्ता पहना है।
ऑस्कर में नॉमिनेशन मिलने से पहले फिल्म RRR के गाने नाटु-नाटु को कई ग्लोबल अवॉर्ड मिल चुके हैं। जनवरी में नाटु-नाटु को बेस्ट सॉन्ग में गोल्डन ग्लोबल अवॉर्ड मिला था।












Click it and Unblock the Notifications