उमर मतीन का पिता तालिबान का सपोर्टर, अक्सर करता था तारीफ
फ्लोरिडा। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने फ्लोरिडा रविवार को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है और हमलावर उमर को 'खलीफा का जांबाज सिपाही बताया। लेकिन अब इस पूरे मामले में एक बार फिर एक नया मोड़ आया है। रायटर्स की खबर मुताबिक उमर मतीन का पिता सिद्दीक मतीन अफगानिस्तान तालिबान का एक बड़ा सपोर्टर है। होने की

टीवी शो होस्ट मतीन का पिता
उमर मतीन का पिता सिद्दीक अमेरिका के न्यूज चैनल पर एक शो होस्ट कर चुका है। तीन साल तक वह शो 'पायम-ए अफगान दुरंद जिगरा' शो को होस्ट करता रहा जो चैनल कैलिफोर्निया पर टेलीकास्ट होता है।
राष्ट्रपति पद के लिए खुद का नाम
वह अक्सर अपने शो में पाकिस्तान से लेकर पाक इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की आलोचना कर चुका है। हैरानी की बात यह है कि सिद्दीक ने वर्ष 2015 में उसने अफगान राष्ट्रपति पद के लिए खुद के नाम का ऐलान किया था और उस समय कोई भी चुनाव नहीं थे।
ओबामा को चिट्ठी लिखने का आदी
मतीन ने इसी वर्ष अप्रैल में वॉशिंगटन डीसी की ट्रिप की थी, इस दौरान वो पॉलीटिकल लीडर्स से भी मिला था। सिर्फ इतना ही नहीं वह राष्ट्रपति ओबामा को भी लगातार चिट्ठी लिखता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications