Operation Sindoor के दौरान कहां छिपे थे पाकिस्तानी राष्ट्रपति? खुद किया सबसे बड़ा खुलासा
Pakistan President On Operation Sindoor: मई 2025 में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी थी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोषों की जान गई, का बदला लेने के लिए भारत ने 6-7 मई की रात सीमा पार घुसकर आतंकियों का सफाया किया।
अब महीनों बाद पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खुद कबूल किया है कि उस रात भारतीय प्रहार के खौफ से उन्हें और पाकिस्तानी सेना के शीर्ष नेतृत्व को बंकरों में छिपना पड़ा था।

बंकरों में दुबके रहे राष्ट्रपति और सैन्य प्रमुख
राष्ट्रपति जरदारी के ताजा बयान ने पाकिस्तान के उस झूठ का पर्दाफाश कर दिया है जिसमें वे भारतीय स्ट्राइक से इनकार करते थे। जरदारी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की रात उनके प्रतिनिधि ने आकर कहा, "सर जंग शुरू हो गई है, बंकर में चलें।" इस खुलासे से साफ है कि भारतीय वायुसेना और सेना के पराक्रम के डर से न केवल राष्ट्रपति, बल्कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर भी कई दिनों तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे।
ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम का हिसाब
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत का धैर्य जवाब दे गया था। 6-7 मई की दरम्यानी रात भारतीय जांबाजों ने सीमा पार आतंकी ठिकानों पर भीषण हमला बोला। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना इस प्रहार से इतनी घबरा गई थी कि उसने स्वयं भारत से सीजफायर की गुहार लगाई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान इस हार को छिपाता रहा, लेकिन जरदारी के बंकर वाले कबूलनामे ने उनकी हकीकत दुनिया के सामने ला दी है।
ये भी पढे़ं: 'Operation Sindoor-महादेव पाकिस्तान के आतंकी आकाओं को मुंहतोड़ जवाब', Amit Shah ने बताई नई स्ट्रैटजी
सिर्फ सैन्य ही नहीं, हर तरह से प्रहार
पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिर्फ सैन्य ही नहीं, बल्कि आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चे पर भी पाकिस्तान को घेरा। भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी कूटनीतिक संबंध खत्म कर दिए और ऐतिहासिक सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को निलंबित कर दिया। पानी की बूंद-बूंद को तरसते पाकिस्तान ने इसे बहाल करने के लिए भारत को कई पत्र लिखे, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।
ये भी पढे़ं: Operation Sagar Bandhu: मुश्किल में घिरे पड़ोसी देश श्रीलंका के लिए 'संकट मोचन' बनी भारतीय सेना, भेजी ये मदद
जरदारी की खोखली 'गीदड़भभकी'
अपनी बेइज्जती छिपाने के लिए जरदारी अब खोखली बयानबाजी पर उतर आए हैं। बंकर में छिपने की बात स्वीकारने के बाद उन्होंने भारत को धमकी देते हुए कहा, "हम गोलियां मारेंगे, तुम क्या गोले मारोगे।" लेकिन उनकी यह 'गीदड़भभकी' पाकिस्तान की बदहाली को नहीं छिपा पा रही है। रोटी और बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसता पाकिस्तान आज भारत के कड़े रुख के कारण वैश्विक स्तर पर पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुका है और उसकी सैन्य ताकत का गुब्बारा फूट चुका है।
ये भी पढे़ं: Operation Sindoor: भारत ने 88 घंटों में PAK को कैसे झुकाया? DGMO ने बताई F-16 गिराने की सीक्रेट कहानी
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications