Jaishankar: 'दुनिया में 60 संघर्ष चल रहे हैं, टीवी पर सिर्फ 2 ही दिखते हैं', जानिए जयशंकर ने ऐसा क्यों कहा?
Jaishankar: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आयरलैंड के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार (7 मार्च) को डबलिन विश्वविद्यालय में "भारत की दुनिया के प्रति दृष्टिकोण" विषय पर व्याख्यान दिया।
उन्होंने अपने संबोधन में आतंकवाद को "स्थायी चुनौती" बताया और कहा कि इसे "निर्णय और प्रतिबद्धता" के साथ निपटाना आवश्यक है।

कनिष्का विमान दुर्घटना को किया याद
जयशंकर ने 1985 में कनिष्का विमान में बम विस्फोट का जिक्र किया। विदेश मंत्री ने बताया कि, आयरलैंड के आहाकिस्टा गांव में बम हमले के शिकार 329 लोगों की याद में एक स्मारक स्थापित की गई है। ये हमें हमेशा याद कराती रहेगी कि आतंकवाद एक स्थायी खतरा है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
दुनिया में लगभग 60 संघर्ष चल रहे हैं-जयशंकर
जयशंकर ने आगे कहा कि, संघर्ष हमेशा हिंसक और दर्दनाक होते हैं। वे आघातकारी होते हैं। यह वही है जो आप अखबारों में पढ़ते हैं, टीवी पर देखते हैं, फोन पर देखते हैं। लेकिन बहुत कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे आप जरूरी नहीं पढ़ते हैं। संघर्षों के बारे में एक अनुमान के अनुसार, दुनिया में लगभग 60 संघर्ष चल रहे हैं, जिनमें से शायद दो या तीन अखबारों या टीवी चैनलों पर आते हैं।"
'दुनिया की स्थिति कठिन है'
उन्होंने दुनिया की स्थिति को और अधिक कठिन बताते हुए कहा, "दुनिया की स्थिति कठिन है, संघर्ष, महामारी के प्रभाव, जलवायु परिवर्तन, कर्ज संकट, और देशों का विकास में पीछे रह जाना। चिंता की बात है। हमें व्यक्तिगत और द्विपक्षीय रूप से इन समस्याओं पर काम करना चाहिए और बात करनी चाहिए।"
किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नहीं है- जयशंकर
जयशंकर ने यह भी दोहराया कि भारत का रुख हमेशा यही रहा है कि, किसी भी समस्या का समाधान युद्ध के जरिए नहीं हो सकता। हमें संवाद और कूटनीति की ओर लौटना चाहिए, ताकि संघर्षों को हल करने के तरीके निकाले जा सकें।












Click it and Unblock the Notifications