'PM मोदी सबसे अच्छे हैं', इजरायल से स्वदेश लौट रहे भारतीय नागरिक बोले, एयरपोर्ट आते ही खिले चेहरे
Operation Ajay: इजरायल और हमास के बीच भयानक युद्ध जारी है। इस जंग में सैकड़ों भारतीय नागरिक इजरायल में फंस गए हैं। इजरायल से भारतीय नगारिकों को स्वदेश लाने के लिए मोदी सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नागरिकों की आज पहली फ्लाइट इजरायल के तेल अवीव से उड़ान भरेगी।
ऑपरेशन अजय के तहत पहली बैच में करीब 200 भारतीय नागरिक इजरायल से वतन वापसी कर रहे हैं। इस बीच तेल अवीव से भारत लौट रहे भारतीय नागरिकों ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। भारतीय नागरिक अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी सबसे अच्छे हैं।

'पीएम मोदी के प्रयास से हमलोग अपना देश लौट रहे'
उन्होंने बताया कि मैं यहां आया था, क्योंकि मेरी बेटी इजराइल से पीएचडी कर रही है। युद्ध जैसी स्थिति के कारण हमारी उड़ानें रद्द कर दी गईं। फिर हमें 'ऑपरेशन अजय' के बारे में पता चला और हमने भारतीय दूतावास से संपर्क किया। पीएम मोदी के प्रयास से हमलोग अपना देश लौट रहे हैं।
'मैं बहुत खुश हूं, मैं अपना देश लौट रहा हूं'
एक अन्य भारतीय नागरिक ने कहा कि मैं एक साल से इजराइल में हूं। मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि 'ऑपरेशन अजय' के जरिए हमें बहुत मदद मिली है। वहीं, भारतीय नागरिक विशेष का कहना है कि इजरायल में बहुत डरावना माहौल है। भारत सरकार ने हमलोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है। मैं बहुत खुश हूं, मैं अपना देश लौट रहा हूं।
'मेरे माता-पिता बहुत चिंतित थे'
भारतीय नागरिक हर्ष ने कहा कि हमें खुशी है कि पीएम मोदी 'ऑपरेशन अजय' के माध्यम से हमें सहायता प्रदान कर रहे हैं। मेरे माता-पिता स्थिति के कारण चिंतित थे, लेकिन अब वे मुझे घर देखकर खुश होंगे।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- Operation Ajay: इजरायल से आज पहली फ्लाइट पहुंचेगी भारत, तेल अवीव से सैकड़ों भारतीय थोड़ी देर में भरेंगे उड़ान












Click it and Unblock the Notifications