Operation Ajay: इजरायल से आज पहली फ्लाइट पहुंचेगी भारत, तेल अवीव से सैकड़ों भारतीय थोड़ी देर में भरेंगे उड़ान
Operation Ajay: इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया है। ऑपरेशन अजय के तहत भारतीय यात्रियों की पहली फ्लाइट आज भारत पहुंचेगी। यात्रियों की पहली बैच इजरायल के तेल अवीव से भारत वापस आने के लिए उड़ान भरेगी।
इस दौरान इजरायल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने कहा कि जैसा कि मैंने कल कहा था कि तेल अवीव में भारतीय दूतावास सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहा है। इजराइल में हमारे सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्री ने कल ही इजरायल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए ऑपरेशन अजय की घोषणा की थी। आज ऑपरेशन अजय के तहत भारत आने वाले इच्छुक लोगों की पहली बैच उड़ान भरेगी। पहली बैच में लगभग 200 भारतीय नागरिक हैं। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में हमारे पास इसी तरह की उड़ान हो।
#WATCH | Israel: First batch of Indian passengers to board flight back to India from Tel Aviv under 'Operation Ajay' pic.twitter.com/3fOmVB5IDT
— ANI (@ANI) October 12, 2023
उन्होंने कहा कि कल भी एक उड़ान भरी जाएगी। जो लोग आज नहीं जा पाए, उन्हें अगली उड़ान से भेजा जाएगा। हम सभी भारतीय लोगों से आग्रह करना चाहते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांत रहें। स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करके सुरक्षित रहें। मैं सभी भारतीय नागरिकों को बताना चाहूंगा कि हम उनके साथ खड़े हैं। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं हैं। हम सभी को स्वदेश भेजने का काम करेंगे।
ऑफरेशन अजय के तहत तेल अवीव से भारत लौट रहे एक भारतीय ने कहा कि मैं एक साल से इज़राइल में हूं। मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि 'ऑपरेशन अजय' के जरिए हमें बहुत मदद मिली है। अन्य भारतीय अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि मैं यहां आया था क्योंकि मेरी बेटी इजराइल से पीएचडी कर रही है। युद्ध जैसी स्थिति के कारण हमारी उड़ानें रद्द कर दी गईं। फिर हमें 'ऑपरेशन अजय' के बारे में पता चला और हमने भारतीय दूतावास से संपर्क किया। पीएम मोदी सबसे अच्छे हैं।












Click it and Unblock the Notifications