रूसी एडल्ट इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इस विदेशी वेबसाइट ने बंद किया ऑपरेशन, सैकड़ों कलाकार बेरोजगार
रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों ने सख्ततम प्रतिबंध लगाए हुए हैं और विदेशी कंपनियां भी लगातार रूस से अपना कारोबार समेट रही हैं, जिसकी वजह से सिर्फ राजधानी मॉस्को में 2 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरी जाने वाली है।
मॉस्को, अप्रैल 23: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस को प्रतिबंधों के जाल में फांस दिया गया है और अब एडल्ट वेबसाइट्स के लिए यूक्रेन में ऑरपरेशन चलाना काफी मुश्किल हो गया है। एडल्ट वेबसाइट्स के सामने दिक्कत ये है, कि उनके पास रूसी कलाकारों तक पैसे पहुंचाने के लिए कोई रास्ता नहीं बचा है, लिहाजा उन्होंने रूसी कलाकारों के लिए ऑपरेशन बंद करना शुरू कर दिया है।

यूक्रेन युद्ध के खिलाफ एडल्ट वेबसाइट्स
प्रसिद्ध एडल्ड वेबसाइट OnlyFans ने अपने प्लेटफॉर्म से रूसी अकाउंट्स को "अस्थायी रूप से रोक दिया" है। सब्सिक्रिप्शन बेस्ड्स एडल्ड वेबसाइट प्लेटफ़ॉर्म ने कहा है कि, इस वक्त रूसी क्रिएटर्स की सेवा लेना संभव नहीं होगा। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार ओनलीफैन्स ने ने रूसी अकाउंट्स को प्रतिबंध लगा दिए हैं, हालांकि ये प्रतिबंध अभी अस्थाई हैं, लेकिन कब तक के लिए ये प्रतिबंध लगाए गये हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

रूसी पोर्न हब को झटका
फरवरी में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद OnlyFans वेबसाइट ने रूसी एडल्ट इंडस्ट्री को अपना फिल्म बनाने और वेबसाइट के जरिए पैसा कमाने की इजाजत दी थी, लेकिन फिर कुछ दिनों के बाद पता चला कि, कई रूसी कलाकारों को कुछ ना कुछ चेतावनियां देकर उनके अकाउंट्स को बंद किया जाने लगा। लेकिन, कुछ दिनों के बाद फिर से उन अकाउंट्स को एक्टिवेट कर दिया गया। इसको लेकर OnlyFans की तरफ से कहा गया था कि, जब तक हमारे पास उन कलाकारों तक पैसे पहुंचाने का तरीका मौजूद है, वो हमारे प्लेटफॉर्म पर रहेंगे, लेकिन जब रूस तक पैसे पहुंचाने के सारे विकल्प बंद किए जा चुके हैं, तो फिर OnlyFans ने भी रूसी कलाकारों के अकाउंट्स को सस्पेंड करने का फैसला किया है।

पेमेंट करने के नहीं हैं विकल्प
OnlyFans ने कहा है कि, वह रूस में भुगतान प्राप्त करने वाले खातों को रोकने के उपाय कर रहा है। मदरबोर्ड को दिए एक आधिकारिक बयान में कंपनी ने कहा कि, उसने "रूस / यूक्रेन युद्ध से प्रभावित रचनाकारों को हमारी सेवाएं प्रदान करना जारी रखने के लिए कई विकल्पों की खोज की, लेकिन अब उनके पास उन कलाकारों तक उनका पेमेंट पहुंचाने का कोई रास्ता नहीं है, लिहाजा उनके अकाउंट्स को सस्पेंड करना पड़ा है। OnlyFans ने यह भी कहा कि 'रूस के खिलाफ भुगतान प्रतिबंधों को और कड़ा करने" के बाद रूसी कलाकारों के खातों तक पैसा पहुंचाने का अब कोई रास्ता नहीं है। OnlyFans ने इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है।

कई कंपनियों ने बंद की सर्विस
रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से कई दिग्गज तकनीकी कंपनियों ने रूस में अपना ऑपरेशन बंद कर दिया है। पिछले महीने, रूसी सरकार ने 'चरमपंथ' कानून के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। Google ने 'असाधारण परिस्थितियों' का हवाला देते हुए रूस में विज्ञापन बिक्री को भी निलंबित कर दिया था। वहीं, इन प्लेटफार्मों के देश में ऑपरेशन बंद होने के बाद अब रूस के कंटेट क्रिएटरों के साथ लाखों लोग बेरोजगार हो गये हैं और उनके पास फिलहाल पैसे कमाने के एक भी उपाय नहीं बचे हैं। पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ मॉस्को में दो लाख से ज्यादा प्रोफेशनल्स बेरोजगार हो चुके हैं।

2 लाख लोग हुए बेरोजगार
रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों ने सख्ततम प्रतिबंध लगाए हुए हैं और विदेशी कंपनियां भी लगातार रूस से अपना कारोबार समेट रही हैं, जिसकी वजह से सिर्फ राजधानी मॉस्को में 2 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरी जाने वाली है। मॉस्को के मेयर ने ही शहर में 2 लाख लोगों की नौकरी जाने की आशंका जताई है और मेयर की इस बाबत आशंका जताने के बाद डर ये है, कि रूस में बहुत बड़ा मानवीय संकट आ सकता है। रूस की राजधानी मॉस्को शहर के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि, 'हमारे अनुमानों के मुताबिक, लगभग 200,000 लोगों को अपनी नौकरी गंवाने का खतरा है।'












Click it and Unblock the Notifications