Online love: मैक्सिकन गर्ल को बंगाली लड़के से हो गया प्यार, शादी करने पहुंची भारत
कोलकाता, 22 जून: कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में हर कोई घरों में कैद था। इस खाली समय में लोगों ने अपने परिवार संग खूब अच्छा समय बिताया वहीं अकेले लोगों के लिए सोशल मीडिया ही समय बिताने और अपना अकेलापन दूर करने का जरिया था। इसी लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन बात करते- करते मैक्सिकन गर्ल हजारों किलोमीटर दूर बैठे बंगाली लड़के को दिल दे बैठी। अब प्यार इतना परवान चढ़ गया कि वो स्क्रीन पर दिखने वाले प्रेमी से शादी करने के लिए उड़ान भर कर हजारों किलोमीटर दूर भारत पहुंच गई है।

ऑनलाइन चैटिंग करते हुए हो गया प्यार
दरअसल, हावड़ा के अरिजीत भट्टाचार्य और मेक्सिको की लेस्ली डेलगाडो ने ऑनलाइन बात करना शुरू किया, जब उन्होंने बात शुरू तो ये बिलकुल अंदाजा नहीं था कि दोनों इतना करीब आ जाएंगे कि एक दिन सदा जीवन साथ निभाने का फैसला ले लेंगे।

दोनों शादी करने जा रहे
लॉकडाउन ने उनकी प्रेम कहानी में अनिश्चितता ला दी थी और दोनों ने सोचा था कि क्या वे मिल पाएंगे लेकिन उन पर किस्मत मेहरबान हुई और कोरोना केस कम होने के बाद सब कुल सामान्य हुआ और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।

दोनों परिवारों ने बच्चों का फैसला किया स्वीकार
इस जोड़े के मिलन की सबसे अच्छी बात यह है कि परिवारों ने अपने बच्चों की पसंद को पूरे दिल से स्वीकार किया है। यह कपल 5 जुलाई को सोशल वेडिंग करने वाला है। भौगोलिक और सांस्कृतिक बाधाओं को पार करते हुए, दोनों ने 19 जून को लेस्ली पश्चिम बंगाल में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है और यह कपल 5 जुलाई को सोशल वेडिंग करने वाला है।

लेस्सी और अरिजीत से मिलना लगभग असंभव हो गया था
हावड़ा में बल्ली के दुर्गापुर साहेबगान इलाके के रहने वाले अरिजीत ने कहा जब मैं कोविड -19 के दौरान लॉकडाउन शुरू हुआ था, तब मैं वर्क फ्राम होम करता था। इंटरनेट पर हमारी दोस्ती बढ़ी और हमें एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन तब इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द होने के कारण लेस्ली के लिए अरिजीत से मिलना लगभग असंभव हो गया था लेकिन कोरोना महामारी के कारण हटा प्रतिबंध हटते ही लेस्ली मैक्सिको से हावड़ा के फ्लाइट से पहुंच गई।

मैक्सिको जाकर करेंगे दोबारा शादी
अरिजीत ने कहा हमने परिवारों से बात करने के बाद शादी करने का फैसला किया। अरिजीत और लेस्ली अक्टूबर तक हावड़ा में रहेंगे। इसके बाद वे मैक्सिको जाएंगे। वे वहां एक बार फिर से शादी करेंगे। वहीं लेस्सी ने कहा हम अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं

आक्रमण से पहले यूक्रेन की लड़की ने हैदराबाद की लड़की से की थी शादी
गौरतलब है कि यूक्रेन की एक महिला ने रूसी आक्रमण से ठीक पहले अपने भारतीय प्रेमी से शादी की। हैदराबाद के एक व्यक्ति ने यूक्रेन की एक महिला से शादी की और वे युद्ध के ठीक पहले भारत पहुंच गए। प्रतीक और कोंगोव भारत में अपने रिसेप्शन फंक्शन के लिए यूक्रेन से रवाना हुए थे। अगले दिन रूसी सैनिकों ने देश पर आक्रमण किया। ये तुरंत भारत आ गए और हैदराबाद के प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर में शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications