OMG! हिलेरी क्लिंटन की है बॉडी डबल कर रही है कार्यक्रमों में शिरकत
वाशिंगटन। डेमोक्रेट पार्टी की अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की मुश्किलें फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि हिलेरी क्लिंटन जो कि इस समय न्यूमोनिया से पीड़ित हैं, वह अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अपनी बॉडी डबल का प्रयोग कर रही हैं।

चेल्सी के घर पर हिलेरी
रविवार को जब हिलेरी न्यूयॉर्क स्थित 9/11 मेमोरियल पर श्रद्धांजलि देने के बाद निकल रही थीं तो उन्हें चक्कर आ गया था। मीडिया की मानें तो इस घटना के बाद हिलेरी क्लिंटन अपनी हमशक्त या बॉडी डबल का प्रयोग कर रही हैं। न्यूयॉर्क में हुई घटना के बाद हिलेरी को उनकी बेटी चेल्सी क्लिंटन के घर पर देखा गया था।
ट्रंप के पेज से सबसे ज्यादा फोटो
सोमवार से ही अमेरिकी मीडिया की ओर से इस तरह कई पोस्ट्स शेयर हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि हिलेरी एक ही समय पर दो जगह पर मौजूद थीं।
खास बात है कि सबसे ज्यादा फोटोग्राफ्स रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक पेज से की गई थीं। कुछ घंटों के बाद अमेरिकी मीडिया ने दावा किया कि यह बॉडी डबल का मामला हो सकता है।
शुरू हुई तुलना
लोगों ने दोनों तस्वीरों के आधार पर हिलेरी क्लिंटन की तस्वीरों की तुलना भी शुरू कर दी और चेहरे, बॉडी शेप और हिलेरी की ट्रेडमार्क रिंग के आधार पर दोनों में अंतर बताने शुरू कर दिए।
हालांकि बाद में कुछ लोगों ने ये भी दावा किया कि हिलेरी कुछ दिनों से बीमार थीं इसकी के चलते उनके चेहरे पर इसका असर दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications