UAE में पुरातत्वविदों को ऐतिहासिक कामयाबी, खुदाई के दौरान खोजी 8500 साल पुरानी बिल्डिंग, सब हैरान

संयुक्त अरब अमीरात में पुरातत्वविदों ने देश की सबसे पुरानी ज्ञात इमारतों की खोज की है, जो कम से कम 8,500 साल पुरानी हैं।

दुबई, फरवरी 18: पिछले दो महीने में मिस्र में कई ऐतिहासिक खोजें की गईं हैं और अब पुरातत्वविदों ने संयुक्त अरब अमीरात में खुदाई के दौरान ऐतिहासिक खोज करने में कामयाबी हासिल की है। पुरातत्वविदों ने संयुक्त अरब अमीरात में सबसे प्राचीन बिल्डिंग की खोज की है, जो साढ़े आठ हजार साल पुरानी है।

संयुक्त अरब अमीरात में खोज

संयुक्त अरब अमीरात में खोज

संयुक्त अरब अमीरात में पुरातत्वविदों ने देश की सबसे पुरानी ज्ञात इमारतों की खोज की है, जो कम से कम 8,500 साल पुरानी हैं। अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज में कहा है कि, यह बिल्डिंग इससे पहले मिली इमारत से करीब 500 साल और पुरानी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब संस्कृति विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक पुरातात्विक कार्यक्रम के दौरान साढ़े 8 हजार साल पुरानी बिल्डिंग खोजने में कामयाबी हासिल की है।

घाघा द्वीप पर स्थित है बिल्डिंग

घाघा द्वीप पर स्थित है बिल्डिंग

सऊदी सरकार की तरफ से कहा गया है कि, ये खोज अबू धाबी शहर के पश्चिम में घाघा द्वीप पर की गई है और जिन संरचनाओं का पता लगाया गया है, वे "साधारण गोल कमरे" हैं, जिनमें पत्थर की दीवारें हैं जो अभी भी लगभग एक मीटर (3.3 फीट) की ऊंचाई तक संरक्षित हैं। प्रेस रिलीज में पुरातत्वविदों के हवाले से कहा गया है कि, ये संरचनाएं "एक छोटे से समुदाय के लिए संभावित घर थे जो उस वक्त इस द्वीप पर रह रहे होंगे। शोधकर्ताओं ने इस खोज के बाद अनुमान लगाया है कि, इस खोज से पता चलता है कि, लंबी दूरी तक समुद्री व्यापारिक रास्ते शुरू होने से पहले ही नवपाषाण काल की बस्तियां यहां पर मौजूद थीं।

बिल्डिंग के पास मिले दफ्न शव

बिल्डिंग के पास मिले दफ्न शव

इस बिल्डिंग्स की खोज के साथ साथ पुरातत्वविदों को यहां पर कई प्राचीन और हजारों की तादाद में अवशेष भी मिले हैं, जिनमें पत्थर से बने तीर के नोक भी शामिल हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि, इनके जरिए उस वक्त पशुओं का शिकार किया जाता होगा। पत्थर से बनाए गये तीर पर काफी बारीक काम किए गये हैं और वैज्ञानिकों की टीम ने कहा कि यह "संभावना है कि उस वक्त रहने वाले समुदाय ने समुद्र के समृद्ध संसाधनों का भी उपयोग किया होगा।" हालांकि, इस खोज के बाद भी वैज्ञानिक एक मत नहीं हो पाए हैं, कि यहां पर लोग कब रहते होंगे और इन घरों का इस्तेमाल कब किया गया होगा, क्योंकि बिल्डिंग के पास ही एक दफ्न शव भी मिला है, दो करीब 5 हजार साल पुराना है।

काफी क्रिएटिव रहे होंगे निवासी

काफी क्रिएटिव रहे होंगे निवासी

यूएई के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद अल मुबारक ने कहा कि, "घाघा द्वीप पर खोज से पता चलता है कि नवाचार, स्थिरता और लचीलापन की विशेषताएं हजारों वर्षों से इस क्षेत्र के निवासियों के डीएनए का हिस्सा रही हैं।" वैज्ञानिकों ने कहा कि, यह खोज इतिहास की सराहना के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात के लोगों के साथ समुद्र के गहरे रिश्ते के बारे में भी काफी कुछ बताती है।

खोज का पिछला रिकॉर्ड टूटा

आपको बता दें कि, संयुक्त अरब अमीरात में सबसे पुरानी ज्ञात इमारतों का पिछला रिकॉर्ड अबू धाबी के तट से दूर, मारावा द्वीप पर खोजा गया था। जहां साल 2017 में दुनिया का सबसे पुराना मोती पाया गया था। टीम ने कहा कि नई खोज ने सुझाव दिया कि, अबू धाबी के द्वीप "शुष्क और दुर्गम" के विपरीत उस वक्त "उपजाऊ" रहे होंगे और उस वक्त रहने वाले समुदाय के अनुकूल रहे होंगे। वहीं, टीम ने कहा है कि, ''यह खोज हमें यह भी याद दिलाता है कि, अबू धाबी अमीरात में अभी भी बहुत कुछ खोजा जाना बाकी है, और यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम अपने पैतृक अतीत के बारे में अधिक जानने की कोशिश कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+