फिल्मी अंदाज में हथकड़ी खोल पुलिस पर कर दी गोलियों की बारिश... एक महिला ने पुलिस को भिगी बिल्ली बनाया

ओक्लाहोमा की एक महिला पर आरोप है कि उसने एक पुलिस कार के पीछे हथकड़ी से खुद को मुक्त करने के बाद असॉल्ट राइफल उठाकर पुलिस वाहन से लोगों पर गोलियां चला दी

वाशिंगटन, 22 अगस्तः ओक्लाहोमा की एक महिला पर आरोप है कि उसने एक पुलिस कार के पीछे हथकड़ी से खुद को मुक्त करने के बाद असॉल्ट राइफल उठाकर पुलिस वाहन से लोगों पर गोलियां चला दी। इस हमले में पुलिस और वहां मौजूद नागरिक बाल-बाल बच गए। कैमरे में कैद हुई यह घटना ओक्लाहोमा सिटी के पास की है।

concept image

12 अगस्त को, 36 वर्षीय राहेल ज़ियोन क्ले को ओक्लाहोमा के ग्रैडी काउंटी क्षेत्र में उसके अप्रत्याशित व्यवहार के कारण पकड़ लिया था। पुलिस ने कहा था कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा किया था। इसी दौरान जब अधिकार एक नागरिक डेल मूसा नामक गवाह से एक बयान ले रहे थे तभी क्ले ने गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे-बैठे अपने हाथ को हथकड़ी से छुड़ा लिया और एक असॉल्ट राइफल को अनलॉक कर पुलिस और गवाह पर गोलियां दाग दी।

पुलिस पर 10 राउंड फायरिंग

पुलिस ने दावा किया कि महिला अपराधी को हथकड़ी ठीक से पहनाई गयी थी। इस दौरान महिला ने पुलिस और नागरिक पर लगभग 10 राउंड फायरिंग किया। महिला की ये हरकत पुलिस वैन में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस क्रूजर के डैशकैम फुटेज में महिला को बंदूक पकड़े और पिछली खिड़की से फायर करते देखा जा सकता है। इस दौरान क्ले ने खुद को वाहन के अंदर बंद कर लिया और आखिरकार तीन घंटे से अधिक समय के बाद जब हथियारों से लैश पुलिस वाहन आया तब उसने पुलिस के सामने समर्पण किया।

हो सकती है आजीवन गिरफ्तारी की सजा

पुलिस के अनुसार, नागरिकों और अधिकारी दोनों को इस गोलीबारी से बचाव के दौरान हल्की चोटें लगी हैं जो कि जानलेवा नहीं है। उन्हें फिलहाल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने क्ले पर शूटिंग के तीन मामलों में मुकदमा चलाया है और उसे 1 मिलियन डॉलर के बांड पर जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही उसे कम से कम 2 साल तथा अधिकतम आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+