जेल अधिकारी को कैदी से हुआ इश्क, अंतर्वस्त्रों के बीच मिले लव लेटर

46 वर्षीय महिला अधिकारी एलिसॉन शार्प्लेस ने पूछताछ के दौरान बताया कि स्पर्म का इस्तेमाल उसकी पोती की दवा के लिए किया जा रहा था। स्पर्म की सिरिंज उसके बैग में मिली थी। हा

लंदन। जेल में बंद कैदी के साथ प्रेम संबंध रखने वाली अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। उसके पास एक सिरिंज में कैदी का स्पर्म भी मिला। उन दोनों के बीच चिट्ठियों के जरिए हुई बातचीत का खुलासा भी हो गया है।

Accused Jail Officer

डेली मेल के मुताबिक, इंग्लैंड के लंकाशायर के अंतर्गत आने वाली एक जेल में तैनात 46 वर्षीय महिला अधिकारी एलिसॉन शार्प्लेस ने पूछताछ के दौरान बताया कि स्पर्म का इस्तेमाल उसकी पोती की दवा के लिए किया जा रहा था। स्पर्म की सिरिंज उसके बैग में मिली थी। हालांकि डीएनए टेस्ट ने एलिसॉन और मार्विन बरकेली नाम के कैदी के संबंधों की पोल खोल दी।

नाइट शिफ्ट में करती थी ये काम
जेल में ऑपरेशनल सपोर्ट ऑफिसर के तौर पर काम करने वाली एलिसॉन ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। हालांकि उसकी दोस्त निकोला बॉल ने पुलिस को बताया कि उसने जेल की सेल में एक प्लास्टिक बैग के अंदर स्पर्म छुपा रखा था। कोर्ट को बताया कि दो साल पहले उसके बैग में सिरिंज मिली थी, जब वह नाइट शिफ्ट के लिए आई थी।

कहा- सिरिंज में है दवा लेकिन...
अक्टूबर 2014 में सिक्योरिटी सर्च के दौरान एलिसॉन के बैग से सिरिंज मिली थी। इसके अंदर स्पर्म भरा था, लेकिन जब उससे पूछा गया तो उसने बताया था कि सिरिंज में दवा है। हालांकि स्पर्म का खुलासा होने पर एलिसॉन ने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानती और उसे फंसाया जा रहा है।

बाद में मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी अधिकारी के अंतर्वस्त्रों के बीच कैदी के लिखे पत्र बरामद किए थे। कैदी ने दोनों के प्रेम संबंधों और मिलने जुलने में हो रही परेशानी का जिक्र भी चिट्ठी में किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+