चीन में बढ़ते बूढ़े और परेशान राष्ट्रपति शी जिनपिग
बीजिंग। दुनिया में वृद्धों की सबसे बड़ी जनसंख्या से जूझ रहे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों खासे परेशान हैं। जिनपिंग की यह परेशानी इस कदर बढ़ गई है कि उन्होंने अधिकारियों के साथ एक हाइ लेवल मीटिंग की।

22 करोड़ की आबादी 60 वर्ष से ज्यादा
आपको बता दें कि चीन इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है और यहां पर 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों की जनसंख्या 22 करोड़ के पार पहुंच गई है।चीन में वृद्धों की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 16 प्रतिशत है।
हाल ही में आए हैं नए आंकड़ें
चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के चीफ शी ने पार्टी के पोलित ब्यूरो के मेंबर्स और रिसर्च ग्रुप के साथ मीटिंग की। मीटिंग इसलिए हुई, क्योंकि नए आंकड़ों के मुताबिक 60 वर्ष से ज्यादा आयु की जनसंख्या 22 करोड़ पार कर गई है।
बीजिंग पर दिखने लगा असर
चीन की राजधानी बीजिंग में इसका असर दिखने लगा है, क्योंकि कुल 22 करोड़ की जनसंख्या में से पेंशन लेने वालों की संख्या बढ़कर 23.4 प्रतिशत हो गई है। बीजिंग की लोकल सरकार का मानना है कि शहर की कुल जनसंख्या का करीब 30 प्रतिशत की आयु 2030 तक 60 वर्ष या उससे अधिक होगी।












Click it and Unblock the Notifications