अपने दोस्त पाक की तर्ज पर अब चीन करने लगा है कश्मीर पर टिप्पणी
बीजिंग। पाकिस्तान और चीन के रिश्ते जगजाहिर हैं और जब पाकिस्तान कश्मीर के हालातों को कैश करने में जुटा है तो भला उसकी अजीज दोस्त चीन कैसे पीछे रह सकता है। चीन ने कश्मीर के हालातों पर टिप्पणी की है और जो बयान चीन की तरफ से आया है, वह भारत को नाराज करने के लिए काफी है।

लोगों की मौत से परेशान चीन
भारत के आतंरिक हालातों में हस्तक्षेप करने के अंदाज में चीन ने कहा कि वह कश्मीर में झड़पों की वजह से लोगों की मृत्यु से चिंतित है। चीन का कहना है कि उसे पूरी उम्मीद है कि हालातों को 'सही ढंग से संभाला जाएगा' और 'संबंधित पक्ष' बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से मुद्दा निवारण करंगे।
कश्मीर को बताया इतिहास का मुद्दा
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि चीन ने संबंधित खबरों का संज्ञान लिया है। हम झड़पों में लोगों के हताहत होने को लेकर समान रूप से चिंतित हैं और उम्मीद करते हैं कि इस घटना को सही ढंग से संभाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मुद्दा इतिहास से जुड़ा है।
पाक को लग चुकी है फटकार
चीन की यह टिप्पणी इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि चीन, कश्मीर पर कुछ भी कहने से बचता आया है। आपको बता दें कि जब पाक ने कश्मीर का मुद्दा यूनाइटेड नेशंस में उठाया था तो भारत की ओर से जमकर फटकार लगाई गई
थी। गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं जिसमें अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications