ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच नॉर्वे ने की नए कोरोना प्रतिबंधों की घोषणा

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और केसों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नॉर्वे ने कोरोना को लेकर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है।

ओस्लो, 14 दिसंबर। नॉर्वे ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते प्रसार, केसों की बढ़ती संख्या और अस्पतालों में बढ़ते इसके मरीजों कीं संख्या के बीच प्रतिबंधों को कड़ा करने के बाद एक सप्ताह से भी कम समय में नए कोरोना प्रतिबंधों की घोषण की है।

omicron

नॉर्वे स्वास्थ्य प्राधिकरण ने किया था आगाह
बता दें कि नॉर्वे ने यह कदम नार्वे स्वास्थ्य प्राधिकरण की उस चेतावनी के बाद उठाया है जिसमें उसने देश को आगाह करते हुए कहा था कि यदि कोरोना को लेकर प्रतिबंधों को और कड़ा नहीं किया गया तो तीन हफ्तों में प्रतिदिन 90 हजार से 3 लाख दैनिक कोरोना केस सामने आ सकते हैं और हो सकता है कि अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग 200 मरीजों को भर्ती करना पड़े।

यह भी पढ़ें: मुंबई में 15 दिसंबर से खुलेंगे कक्षा 1-7 तक के स्कूल, मगर अभिभावकों को अभी तक नहीं दी गई सूचना

Recommended Video

      Coronavirus India Upate: Gujarat में 10000 बढ़ी Corona से मौतों की संख्या | वनइंडिया हिंदी

      प्रधानमंत्री ने जताई हालातों पर चिंता
      बता दें कि नॉर्वे में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इनमें से सोमवार को 958 केस ओमिक्रॉन के पाए गए, जिनमें से 472 अकेले राजधानी में मिले। देश के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने चेतावनी देते हुए कहा कि डेल्टा वेरिएंट और कोरोना का नया ओमिक्रॉन वेरिएंट स्वास्थ्य प्रणाली को तबाह कर सकता है।

      आज रात से लागू हो जाएंगे नए प्रतिबंध
      कोरोना के हालातों को देखते हुए 45 वर्ष से अधिक और स्वास्थ्य कर्मियों को जनवरी में बूस्टर डोज दी जाएगी जिससे दूसरी और तीसरी डोज के बीच का अंतर साढ़े चार महीने तक कम हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बार और रेस्त्रा को बंद करने का फैसला किया गया है, इसके अलावा मास्क पहनने को जरूरी बनाया गया है। इस दौरान सार्वजनिक स्विमिंग पूल और जिम भी बंध रहेंगी। इसके अलावा प्रशासन ने बड़े खेल आयोजनों को भी रद्द करने की सिफारिश की है। नए कोविड प्रतिबंध आज रात से लागू हो जाएंगे। बता दें कि नॉर्वे की आबादी 5.4 मिलियन है, वहीं नॉर्वे में महामारी के शुरु होने के बाद से कोरोना के 317,870 केस सामने आए हैं, जबकि 1,136 लोगों की मौत हुई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+