आईरिश लेखिका एना बर्न्स को उनकी किताब मिल्कमैन के लिए मैन बुकर सम्मान

नई दिल्ली। आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स ने 2018 का मैन बुकर प्राइज अपने नाम किया है। एना को उनकी किताब मिल्कमैन के लिए यह सम्मान दिया गया है। बुकर प्राइज पाने वाली एना पहली नॉरदर्न आईरिश महिला लेखक हैं। एना बर्न्स की यह तीसरी किताब है। एना कि यह किताब एक शादीशुदा महिला की दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर की कहानी पर आधारित है। इस किताब में महिला एक ऐसे आदमी से प्रेम करती है जो यौन उत्पीड़न के लिए पारिवारिक रिश्तों, समाज के दबाव और राजनीतिक निष्ठा जैसे हथियारों का इस्तेमाल करता है।

Anna

इस सम्मान के तहत एना को 50 बजार पाउंड भी दिया जाएगा। उनकी किताब की तारीफ करते हुए जूरी मेंबर्स ने कहा कि यह एक अद्भुत किताब है जिसमे युवती के दर्द को बिल्कुल ही जबरदस्त अंदाज में पेश किया गया है। आपको बता दें कि बुकर सम्मान कॉमनवेल्थ या आयरलैंड के नागरिकों कि ओर से लिखे गए मौलिक उपन्यास के लिए दिया जाता है। यह सम्मान हर वर्ष दिया जाता है। वर्ष 2008 में भारतीय लेखक अरविंद अडिगा को यह सम्मान दिया गया था। वह भारतीय मूल के लेखक हैं और इस सम्मान को पांच बार अपने नाम कर चुके हैं।

बुकर सम्मान पाने वाले भारतीय लेखकों में वीएस नायपॉल, अरुंधति राय, सलमान रश्दी और किरण देसाई जैसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें उनकी किताब के लिए यह सम्मान दिया गया है।

इसे भी पढे़ं- ले. जन. लॉरा रिचर्डसन बनीं अमेरिकी सेना को कमांड करने वाली पहली महिला जनरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+