नॉर्थ कोरिया: 5 मिनट बैन फिल्म देखना नाबालिग को पड़ा भारी, तानाशाह ने सुनाई रूह कंपा देने वाली सजा
प्योंगयांग, 04 दिसंबर: नॉर्थ कोरिया का तानाशा किम जोंग अपने अजीबो-गरीब फैसलों को लेकर दुनियाभर में बदनाम है। कोरिया से अब एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर कोरियाई में एक छात्र को पांच मिनट प्रतिबंधित फिल्म देखने के जुर्म में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है। छात्र दक्षिण कोरियाई फिल्म 'द अंकल' देख रहा था। डेली एनके की खबर के मुताबिक, 14 वर्षीय छात्र को एक मिस्ट्री ड्रामा देखने के लिए 7 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

टीनएजर ने देखी ये साउथ कोरियाई फिल्म
उत्तर कोरिया के यांगगन प्रांत के छात्र को पांच मिनट दक्षिण कोरियाई फिल्म 'द अंकल' देखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी 30 नवंबर को की गई थी। डेली एनके को बताया कि 14 वर्षीय लड़के को हाइसन सिटी के विद्यालय से गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वह प्रतिबंधित फिल्म देख रहा था। छात्र को अब जेल में 14 साल की कड़ी जेल का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सांस्कृतिक सामग्रियों पर प्रतिबंध लगा रखा है।

बच्चे के माता-पिता को भी मिल सकती है सजा
अब ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि, उत्तर कोरिया में मौजूद 'एसोसिएशन सिस्टम' के कारण छात्र के माता-पिता को दंडित किया जा सकता है। 'एसोसिएशन सिस्टम' के तहत, अगर लोग किसी भी तरह से सांस्कृतिक अपराध (अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई फिल्मों, रिकॉर्डिंग, संकलन, किताबें, गाने, पेंटिंग और फोटो को सुनना और देखना) करते हैं, तो उन्हें कड़ी सजा दी जाती है। जिम्मेदार लोगों पर 200,000 का जुर्माना लगाए जाने तक का प्रावधान है। अपराध करने वाले को 5 साल से अधिक और 15 साल से कम उम्र का है तो उसे 'सुधारात्मक श्रम' की सजा सुनाई जा सकती है।

किम जोंग जैसा कोट पहना कोरिया में हैं बैन
उत्तर कोरिया में युवा लोगों के बीच दक्षिण कोरियाई फिल्में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। जिसे किम जोंग अपनी सत्ता के लिए खतरा मानता है। अब इससे निपटने के लिए उत्तर कोरिया की सरकार कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा रही है। हाल ही में उत्तर कोरिया ने अपने चमड़े के ट्रेंच कोट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि यह शासक किम जोंग-उन के लिए एक स्टाइल स्टेपल बन गया है।

किम की बहन के कोट को कॉपी करना है अपराध
डेली मेल ने बताया कि चमड़े का कोट पहली बार 2019 में नेता द्वारा पहना गया था, जिसके बाद यह उत्तर कोरिया के कुलीन वर्ग के बीच लोकप्रिय हो गया, जो उनके प्रति अपनी निष्ठा दिखाने के लिए उत्सुक थे। अब उन्हें बेचने वाले व्यापारियों और उन्हें पहनने वाले लोगों को अब अधिकारियों की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में किम की बहन यो जोंग द्वारा नॉक-ऑफ कोट पहने जाने के बाद यह आइटम महिलाओं के बीच भी लोकप्रिय हो गया था। अब फैशन आइटम की सस्ती नकल पर कार्रवाई की गई है।

कोरिया में ये करना है अपराध
रेडियो फ्री एशिया को बताया कि इन नॉक-ऑफ को पहनना "सर्वोच्च गरिमा के अधिकार को चुनौती देना माना जा रहा है। जिसे एक अपराध माना जा रहा है। मई में किम जोंग-उन ने 'पूंजीवादी जीवन शैली' और युवाओं पर बढ़ते पश्चिमी प्रभावों को देखते हुए स्किनी जींस, स्पोर्ट मुलेट हेयर स्टाइल पर प्रतिबंध लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications