नॉर्थ कोरिया को पूरी तरह से परमाणु हथियारों से आजाद करना चाहते हैं किम जोंग!

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपेयो का कहना है कि नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने व्‍यक्तिगत तौर पर उनके सामने यह इच्‍छा जताई है कि उनका देश पूरी तरह से परमाणु हथियारों से मुक्‍त हो जाए।

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपेयो का कहना है कि नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने व्‍यक्तिगत तौर पर उनके सामने यह इच्‍छा जताई है कि उनका देश पूरी तरह से परमाणु हथियारों से मुक्‍त हो जाए। पोंपेयो का यह बयान अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और किम जोंग उन की सिंगापुर में होने वाली एतिहासिक मुलाक‍ात से पहले आया है। दोनों नेता 12 जून को मिलेंगे और नॉर्थ कोरिया के इतिहास में यह पहला मौका है जब उसका कोई नेता किसी अमेरिकी राष्‍ट्रपति से मुलाकात करेगा। इससे पहले ट्रंप ने कहा है कि अगर सिंगापुर समिट सफल रही तो फिर वह किम को अमेरिका आने के लिए इनवाइट करेंगे।

north-korea-us-denuclearise

किसी भी बैड डील को नहीं मानेंगे ट्रंप

पोंपेयो ने गुरुवार व्‍हाइट हाउस की रूटीन मीडिया ब्रीफिंग में यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति ट्रंप किसी भी बुरी डील को स्‍वीकार नहीं करेंगे। माइक पोंपेयो दो बार किम जोंग से मुलाकात कर चुके हैं। उनकहा कहना था कि ट्रंप प्रशासन पूरी तरह से परमाणु निरस्‍त्रीकरण की जांच करना चाहेगा और इसे देखना चाहिए। पोंपेयो का कहना है कि ट्रंप और किम जोंग के बीच मीटिंग से पहले किसी भी डील को पुष्टि के लिए कांग्रेस के सामने रखा जाएगा। समझौते पर अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी इसलिए मांगी जाएगी ताकि भविष्य में आने वाली सरकारें उसे पलट ना सकें। पोंपेयो ने बताया कि मीटिंग की तैयारियों के लिए अमेरिका और नॉर्थ कोरिया सीधी बात कर रहे हैं। नॉर्थ कोरिया ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर अपनी इच्छा की अमेरिका से पुष्टि भी की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप इस संबंध में हर जानकारी पर करीब से नजर रख रहे हैं और अपनी नेशनल सिक्‍योरिटी टीम से रोज इस बारे में जानकारी ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+