नॉर्थ कोरिया सहित 8 देशों पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया ट्रैवेल बैन

उत्तर कोरिया पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया ट्रैवेल बैन, कुल 8 देशों पर लगा है ट्रैवेल बैन, वेनेजुएला, चैड भी इन देशों में शामिल

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति लगातार उत्तर कोरिया के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते जा रहे हैं। अब उन्होंने उत्तर कोरिया को प्रतिबंधित देशों की लिस्ट में डाल दिया है, ऐसे में अब उत्तर कोरिया के नागरिक अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि बतौर राष्ट्रपति अमेरिकी लोगों के हितों और उन्हें सुरक्षित रखना मेरी जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें- उत्तर कोरिया की सीमा पर अमेरिका ने उड़ाए बॉमर, लड़ाकू विमान

 18 अक्टूबर से लागू होगा प्रतिबंध

18 अक्टूबर से लागू होगा प्रतिबंध


राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया को ट्रैवेल बैन देशों की लिस्ट में डाल दिया है, अमेरिका में अब कुल आठ देशों के नागरिकों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग चुका है, ऐसे में नॉर्थ कोरिया भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां के नागरिक अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप का यह आदेश 18 अक्टूबर से लागू होगा। ट्रंप की लिस्ट में जिन देशों के नागरिकों के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा है वह सोमालिया, यमन, सीरिया, लिबिया, इरान, उत्तर कोरिया, चाड, वेनेजुला हैं।

Recommended Video

    United Nation के प्रतिबंधों के बाद Petrol Price ₹ 168 in North Korea । वनइंडिया हिंदी
    लगातार सख्त हुआ है ट्रंप का रुख

    लगातार सख्त हुआ है ट्रंप का रुख

    प्रतिबंधित देशों की लिस्ट में से सूडान का नाम हटा दिया गया है। सात देशों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन वेनेजुएला के लिए यह प्रतिबंध कुछ सरकार के आधिकारियों और उनके परिवार पर ही लागू होगा। गौरतलब है कि जिस तरह से उत्तर कोरिया लगातार परमाणु परीक्षण कर रहा है और अमेरिका को धमकी दे रहा है, उसके बाद से डोनाल्ड ट्रंप लगातार उत्तर कोरिया के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर रहे हैं।

    तल्ख बयानबाजी हुई थी

    तल्ख बयानबाजी हुई थी

    गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में भाषण देने के दौरान उत्तर कोरिया को बर्बाद करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि किम को नहीं पता कि वो आत्महत्या करने की राह पर चल रहा है। ट्रंप के बयान के जवाब में उत्तर कोरिया ने 'कुत्ते के भौंकने' से की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+