कीम जोंग 'बूम'- फर्जी तस्वीरें जारी कर कहा, हमने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को किया ध्वस्त

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरियाई लीडर कीम जोंग उन सरकार के मुखपत्र ने यूएस के लड़ाकू विमानों की तस्वीरें जारी कर कहा है कि अमेरिका दोनों देशों के बीच टेंशन खत्म करने का नाम नहीं ले रहा है। नॉर्थ कोरियाई सरकारी मीडिया के अनुसार, उन्होंने अमेरिकी जंगी जहाज B-1B बमवर्षक और F-15 लड़ाकू विमानों को ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, नॉर्थ कोरियाई सरकारी मीडिया ने जिन तस्वीरों को जारी किया है, वे बिल्कुल फर्जी हैं।

किम जोंग ने फर्जी तस्वीरों से अमेरिका को दिया जवाब

किम जोंग ने फर्जी तस्वीरों से अमेरिका को दिया जवाब

अमेरिका ने गुआम में अपने युद्धपोत खड़ा करने के बाद, किम जोंग उन ने इसका जवाब फर्जी तस्वीरों को जारी करते हुए दिया है। इन फर्जी तस्वीरों में अमेरिका का सुपरकैरियर यूएसएस कार्ल विन्सन (जंगी जहाज) को ध्वस्त करते हुए दिखाया गया है। नॉर्थ कोरिया के सरकारी मीडिया ने हेडलाइन भी बड़ी मजेदार दी है, उन्होंने लिखा है कि युद्ध के लिए अमेरिका के F-35, B-1B और कार्ल विंसन को अगुवाई करनी चाहिए। वे उस क्रम में कब्र तक पहुंच जाएंगे।

अमेरिका ने गुआम में खड़े किए जंगी जहाज

अमेरिका ने गुआम में खड़े किए जंगी जहाज

नॉर्थ कोरिया ने इन तस्वीरों को उस वक्त जारी की है, जब उन्हें पता चला कि अमेरिका ने अपने गुआम ( प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है जो प्रशासनिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के अधीन है) क्षेत्र में जंगी जहाज खड़े कर दिए हैं। अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए गुआम में एंडरसन एयर फोर्स बेस पर B-1B बमवर्षक और F-15 लड़ाकू विमानों को खड़ा किया है।

आने वाले टाइम में टेंशन बढ़ने के आसार

आने वाले टाइम में टेंशन बढ़ने के आसार

कोरिया द्वीप पर टेंशन अभी और बढ़ने वाली है, क्योंकि अगले महीने जापान और दक्षिण कोरिया के बीच युद्धाभ्यास होने वाला है। इसके अलावा अमेरिका भी जापानी सेना को क्यूश्यू के दक्षिणी द्वीप पर ट्रेनिंग दे रहा है। वहीं, शनिवार को उत्तर कोरिया ने एक और परमाणु परीक्षण किया था, जिसके बाद उस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+