किम जोंग उन और व्लादिमीर पुतिन ने शी जिनपिंग को दी बधाई, तीसरी बार बने हैं राष्ट्रपति

कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस में शी जिनपिंग को लगातार तीसरी बार देश का राष्ट्रपति चुना गया है और शी जिनपिंग ने जो सात सदस्यीय कम्युनिस्ट पार्टी स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया है।

Kim Jong Un Xi Jinping: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शी जिनपिंग को चीन के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई पत्र भेजा है। उत्तर कोरियाई समाचार एजेंसी केसीएनए ने रविवार को कहा है, कि किम जोंग उन ने तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने पर शी जिनपिंग को चिट्ठी लिखकर बधाई दी है। कम्युनिस्ट पार्टी पर कब्जा करने के बाद शी जिनपिंग इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बन गये हैं। कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस में शी जिनपिंग को लगातार तीसरी बार देश का राष्ट्रपति चुना गया है और शी जिनपिंग ने जो चीन में तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेने वाली सात सदस्यीय कम्युनिस्ट पार्टी स्टैंडिंग कमेटी को चुना है, उसमें उन्होंने अपने तमाम विश्वासपात्रों को जगह दी है।

kim jong un Xi Jinping

पुतिन ने भी दी बधाई

वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को सत्ता में तीसरी बार सत्ता में आने के बाद सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बधाई दी है। क्रेमलिन के एक बयान के अनुसार, पुतिन ने शी जिनपिंग की "समृद्धि और नई सफलता" की कामना की है और कहा कि वह "रूस और चीन के बीच एक व्यापक साझेदारी विकसित करना जारी रखने के लिए तत्पर हैं"। आपको बता दें कि, शी जिनपिंग और पुतिन ने हाल ही में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की थी, जहां चीनी राष्ट्रपति ने यूक्रेन संघर्ष पर "प्रश्न और चिंताएं" उठाई थीं। चीनी राष्ट्रपति के 10 साल के कार्यकाल के दौरान दोनों नेताओं के बीच घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। वहीं, चीन ने अभी तक यूक्रेन युद्ध के लिए पुतिन की निंदा नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+